फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Legal screws will be tightened on those who create mosquito-borne conditions, action will be taken on the responsibilities

मच्छरजनित स्थितियां पैदा करने वालों पर कसेगा कानूनी शिकंजा, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

Thu, 24 Dec 2020 06:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
Legal screws will be tightened on those who create mosquito-borne conditions, action will be taken on the responsibilities
मच्छर
प्रदेश में हर साल डेंगू समेत अन्य मच्छर जनित बीमारियों का ग्राफ  बढ़ने के मद्देनजर शहरी क्षेत्रों गंदगी, जलभराव व नालियों में गंदगी फैलाने और मच्छर जनित स्थितियां पैदा करने वाले लोगों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है। सरकार ने नगर निगम अधिनियम के प्रावधान के मुताबिक सभी निकायों में उपविधि लागू करने का फैसला किया है। उपविधि के लागू होने के बाद मच्छर जनित स्थितियां पैदा करने वाले भवन स्वामियों पर दंड लगाने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी। फिलहाल यह उपविधि सभी नगर निगमों में लागू की जाएगी।
विज्ञापन


पिछले कई साल की तुलना में इधर दो-तीन वर्षों के दौरान डेंगू का प्रकोप जहां बढ़ा है, वहीं मच्छर जनित अन्य बीमारियों से पीड़ितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसकी मुख्य वजह गंदगी, जलभराव, नालियों की समुचित सफाई न होना और खुलेआम कूड़ा फेंके जाना है। इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग भी लगातार नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर गंदगी करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध करता रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नगर विकास विभाग की ओर से सभी जिलों के डीएम व निदेशक स्थानीय निकाय के अलावा सभी नगर आयुक्तों को मच्छर जनित स्थितियां पैदा करने वालों के खिलाफ  नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई करने के लिए नगर निगम अधिनियम में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए उपविधि बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी नगर निकाय ने नहीं बनाई उपविधि

दरअसल ऐसी स्थितियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ‘उप्र नगर निगम अधिनियम 1959’ की धारा 541 की उपधारा-19 में नगर निकायों को मच्छर जनित स्थितियां पैदा करने वालों के खिलाफ कानूनी कर्रवाई करने का अधिकार दिया गया है। इस अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए संबंधित नगर निगमों, नगर पलिका परिषदों व नगर पंचायतों को पहले स्थानीय स्तर उपविधि बनाने को अनिवार्य किया गया है। नवंबर 1996 में ही नगर विकास विभाग ने सभी नगर निगमों के अधिनियम में दिए गए अधिकार का प्रयोग करते हुए उपविधि बनाकर मच्छर जनित स्थितियां पैदा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया था, लेकिन किसी भी नगर निकाय ने अब तक इस उपविधि तैयार नहीं किया है।

उपविधि बनाकर की जाएगी कार्रवाई
अधिनियम के मुताबिक नगर स्वास्थ्य अधिकारी को यह अधिकार होगा कि वह खुलेआम जलभराव व जल बहाव को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ  पहले नोटिस जारी करे और ऐसे लोगों पर जुर्माना भी लगाए। यदि नगर निकाय द्वारा इस समस्या का निदान अपने स्तर से किया जाता है तो उस पर आने वाला खर्च संबंधित भवन स्वामी या कार्यदायी संस्थाओं से वसूला जाएगा। आनाकानी करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ  एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed