फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Learning DL will also be made offline, but quota will be cut, facility will be available till the online system is fully implemented

ऑफलाइन भी बनेंगे लर्निंग डीएल, पर कोटे में कटौती, ऑनलाइन सिस्टम के पूरी तरह लागू होने तक मिलेगी सुविधा

Sun, 19 Dec 2021 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 19 Dec 2021 08:47 PM IST
सार

परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग डीएल बनाने की सुविधा जनवरी से मिलनी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
Learning DL will also be made offline, but quota will be cut, facility will be available till the online system is fully implemented
Driving licence - फोटो : Istock

विस्तार

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय व देवा रोड स्थित एआरटीओ कार्यालय में लर्निंग डीएल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनवाए जा सकेंगे। आवेदकों को यह सुविधा तब तक मिलेगी जब तक ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह लागू नहीं हो जाता। परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग डीएल बनाने की सुविधा जनवरी से मिलनी शुरू हो सकती है। परिवहन विभाग मुख्यालय के अफसर व एनआईसी की टीम लर्निंग डीएल ऑनलाइन बनाने के सिस्टम को पटरी पर लाने में जुटी है।

विज्ञापन


सिर्फ 33 फीसदी बचा ऑफलाइन कोटा 
ऑनलाइन लर्निंग डीएल की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए ऑफलाइन कोटे में 67 फीसदी की कटौती की गई है। ट्रांसपोर्ट नगर के आरटीओ में अब तक रोजाना ऑफलाइन 450 लर्निंग डीएल बनते थे, जो घट कर 150 ही बचे हैं। 300 लर्निंग डीएल का कोटा ऑनलाइन के लिए आरक्षित किया है। इसी तरह देवा रोड कार्यालय में रोजाना 135 लर्निंग डीएल बन रहे थे, जो कम होकर 45 ही बचे हैं। यहां 90 का कोटा ऑनलाइन के लिए रिजर्व किया है।
विज्ञापन


अब पांचवें दिन अप्वाइंटमेंट
लर्निंग डीएल का ऑफलाइन कोटा कम किए जाने से आवेदकों को आवेदन के पांचवें दिन का अप्वाइंटमेंट मिल रहा है। कभी-कभी ये अप्वाइंटमेंट चौथे दिन का भी हासिल हो जाता है, जबकि पहले आवेदन के दूसरे दिन ही अप्वाइंटमेंट मिल जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन सिस्टम जल्द होगा दुरुस्त 
ऑनलाइन लर्निंग डीएल बनाने की व्यवस्था जल्द ही पूरी तरह लागू हो जाएगी। फिलहाल 67 फीसदी ऑनलाइन व 33 फीसदी ऑफलाइन लर्निंग डीएल बन सकेंगे। 
- अखिलेश द्विवेदी, एआरटीओ (प्रशासन) लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed