फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Learn about preservation of records and manuscripts

Lucknow News: अभिलेखों व पांडुलिपियों के संरक्षण के बारे में जाना

Tue, 10 Jun 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Learn about preservation of records and manuscripts
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय अभिलेख दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार में अभिलेखों व पांडुलिपियों के रखरखाव व उनके संरक्षण विषय पर कार्यशाला की शुरूआत सोमवार से हुई। छह दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन विभिन्न विश्वविद्यालयों व संस्थानों के शोध छात्रों व प्रोफेसर समेत कुल 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ सहायक निदेशक (संरक्षण) विजय कुमार श्रीवास्तव के स्वागत भाषण से हुआ। प्रतिभागियों को अभिलेख कक्ष और संरक्षण अनुभाग का भ्रमण कराया गया। अभिलेखागार में प्राविधिक सहायक इतिहास अमिताभ पांडेय ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वहां मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेजों व सरकारी अभिलेखों की विस्तार से जानकारी दी। इनके रखरखाव की प्रक्रिया भी समझाई। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला 14 जून तक चलेगी जिसमें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय अभिलेखागार में शोध प्रक्रिया के बारे में भी बताया जाएगा। कार्यशाला में अभिलेखों व पांडुलिपियों के संरक्षण से संबंधित व्याख्यान भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed