फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leaders of Uttar Pradesh will see the management of assembly elections in Madhya Pradesh and Rajasthan.

विधानसभा चुनाव 2023: एमपी व राजस्थान का चुनावी प्रबंधन देखेंगे यूपी के नेता, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Thu, 28 Sep 2023 09:08 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Sep 2023 09:08 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रबंधन की जिम्मेदारी यूपी के नेता देखेंगे। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर को एमपी व पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को राजस्थान की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Leaders of Uttar Pradesh will see the management of assembly elections in Madhya Pradesh and Rajasthan.
जेपीएस राठौर व महेंद्र सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान और मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी बागडोर उत्तर प्रदेश के दिग्गज मंत्रियों और पार्टी के पदाधिकारियों के हाथ रहेगी। एक छोर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक प्रचार करेंगे तो दूसरी ओर प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी पदाधिकारी चुनावी प्रबंधन देखेंगे।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद, ब्रजेश पाठक और महिला एवं बाल कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य शामिल होंगी। यहां चुनाव प्रबंधन की कमान सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के हाथ में है। उन्हें भोपाल संभाग के 25 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी भी बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी को एमपी में दस विधानसभा और तीन लोकसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ ने सौंपा चुनावी एजेंडा: अल्पसंख्यक और दलितों को साधने की होगी कोशिश, राम मंदिर बनाएगा हिंदुत्व का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ : जेवर एयरपोर्ट की पहचान अब डीएक्सएन कोड से होगी, आईएटीए ने किया अनावरण, यह है इसकी उपयोगिता


राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया हैं। यहां प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला को जयपुर में प्रदेश मुख्यालय पर चुनावी व्यवस्थाओं के लिए तैनात किया गया है। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह अजमेर संभाग के अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और नागौर के 29 विधानसभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा यूपी के 66 विधायकों को दूसरे चरण के लिए राजस्थान के विधानसभा क्षेत्रों में भेजा गया है। पहले चरण में भेजे गए विधायक वापस आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed