फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   leaders of sp, bsp and congress join secular morcha.

शिवपाल की ताकत बढ़ी, पार्टी को मिला नया नाम 'प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया'

Tue, 23 Oct 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Oct 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
leaders of sp, bsp and congress join secular morcha.
कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

सपा से अलग हुए शिवपाल यादव की नई पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) होगी। उन्होंने मंगलवार को डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान में सेक्युलर मोर्चा के सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कहा, आज का दिन ऐतिहासिक है। पार्टी का मंगलवार को पंजीकरण हो गया है। 

विज्ञापन


 पूर्व मंत्री शिवपाल ने कार्यकर्ताओं से कहा, वे चापलूसी और चुगलखोरी से बचें। सपा अध्यक्ष अखिलेश चापलूसों से घिरे हैं। उन्हीं के कारण मुझे अपमानित किया गया। पार्टी से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया या कहा जाए कि मुझे धकेला गया। उन्होंने कहा, सभी मंत्रियों में सबसे अच्छा मेरा काम था। इसके बावजूद मुझे अपमानित किया गया।
विज्ञापन


नेताजी को भी अपमानित किया गया, लेकिन सेक्युलर मोर्चा में चापलूसी नहीं चलेगी। हमारा कोई नेता गलती कर रहा है तो खुली छूट है उसके बारे में बताने की। हम आपके समर्थन से इस देश और प्रदेश की व्यवस्था में परिवर्तन करना चाहते हैं। ऐसा परिवर्तन कि व्यापारी, किसान व मजदूर जहां भी जाए उसे सम्मान मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज देश और प्रदेश पीछे जा रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इन दिक्कतों को दूर कर व्यवस्था में सुधार लाना है। इसके लिए आपका पूरा समर्थन चाहिए। हम यह निश्चित करेंगे कि कहीं आपका अपमान नहीं हो। कार्यकर्ताओं ने शिवपाल को चांदी का मुकुट, गदा, तलवार और फूलों की माला पहना कर सम्मानित किया।


शिवपाल ने कहा, सेक्युलर मोर्चा को 40 दलों ने समर्थन दिया है। सभी के सहयोग से जन विरोधी सरकारें हटेंगी। इस मौके पर उद्योग किसान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, विनीत शुक्ला बीनू, सौरभ द्विवेदी, संतोष सिंह, ममता सिंह, डॉ. शिव मोहन मिश्रा, जावेद अहमद आदि ने भाजपा, अभाविप एवं सपा छोड़कर सैकड़ों समर्थकों के साथ शिवपाल यादव में आस्था जताते हुए सेक्युलर मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला भी मौजूद थे। अध्यक्षता के लिए पूर्व मंत्री व सांसद भगवती सिंह को आमंत्रित किया गया था लेकिन वह गन्ना संस्थान नहीं पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed