फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Leader of the Opposition and former minister come out in support of expelled students.

Lucknow News: निष्कासित छात्रों के समर्थन में आए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री

Sat, 13 Jun 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition and former minister come out in support of expelled students.
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप। -अमर उजाला
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे निष्कासित छात्रों प्रेम प्रकाश, प्रिंस प्रकाश और हर्षित शुक्ला के धरने को 11वें दिन कई नेताओं का समर्थन मिला। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप, समाजवादी चिंतक व शिक्षाविद लक्ष्मण यादव और आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने छात्रों से मुलाकात की।
विज्ञापन


माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि निष्कासित छात्रों की शनिवार को परीक्षा थी लेकिन उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों ने उन्हें बताया कि धरना स्थल पर पानी और बिजली की आपूर्ति भी बंद कर दी गई है। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना प्रत्येक छात्र का सांविधानिक अधिकार है। उन्होंने विवि प्रशासन से संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की मांग की। छात्रों का निष्कासन तत्काल वापस लेने को भी कहा।
विज्ञापन

लक्ष्मण यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने के संस्थान नहीं होते, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक न्याय के केंद्र भी होते हैं। छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन्हें निष्कासित करना चिंताजनक है। उन्होंने फीस वृद्धि की समीक्षा और छात्रों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार की मांग की। आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा ने कहा कि शिक्षा को महंगा बनाकर वंचित छात्रों को उच्च शिक्षा से दूर किया जा रहा है। आइसा ने निष्कासन वापस लेने और छात्रों को परीक्षा में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed