फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA's Shakti Utsav in honor of women on 15th

Lucknow News: महिलाओं के सम्मान में एलडीए का शक्ति उत्सव 15 को

Thu, 13 Feb 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
LDA's Shakti Utsav in honor of women on 15th
लखनऊ। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सम्मान, साहस और स्वावलंबन के लिए एलडीए 15 फरवरी को ‘शक्ति उत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में 1090 चौराहे से लेकर राम मनोहर लोहिया पार्क तक 2.5 किमी की पिंक रन होगी। नुक्कड़ नाटक, महिला बैंड प्रस्तुती, शिल्पकला प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस समय एलडीए में 132 महिलाएं स्थायी व 100 महिलाएं अस्थायी पदों पर कार्यरत हैं, जो शहर के विकास व सुंदरीकरण में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इसी तरह शहर में लाखों ऐसी महिलाएं हैं, जो अलग-अलग क्षेत्र में योगदान देते हुए समाज को आगे ले जा रही हैं। इन सभी के साहस, सम्मान और स्वावलंबन का जश्न मनाने के लिए प्राधिकरण मिशन शक्ति के तहत 15 फरवरी को शक्ति उत्सव मनाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8ः30 बजे 1090 चौराहे पर होगी। इस दौरान एथलीट अर्जुन पुरस्कार विजेता पद्मश्री से सम्मानित सुधा सिंह पिंक रन को झंडी दिखाएंगी।
विज्ञापन

तीन वर्गों में होगी चित्रकला प्रतियोगिता

पिंक रन के बाद लोहिया पार्क के ओपन एयर थिएटर में सामाजिक संस्थाएं शिल्पकला प्रदर्शनी लगाएंगी। इसके अलावा 6 से 12, 13 से 18 और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम में देश के पहले महिला मिशन राॅक बैंड ‘मेरी जिंदगी’ का सजीव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वाली कर्मचारी होंगी सम्मानित

एलडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण से जुड़ने वाली पहली महिला कर्मचारी प्रकाशिनी शुक्ला थीं, जिन्होंने 35 वर्षों तक प्राधिकरण को सेवाएं दीं। वर्तमान में प्राधिकरण में बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं, जो अलग-अलग अनुभागों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में ऐसी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।


संपत्ति में भागीदारी से महिलाओं को बनाया स्वावलंबी

प्राधिकरण ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई कदम उठाए। सबसे बड़ा बदलाव संपत्ति की रजिस्ट्री के नियमों में किया। जिसके अंतर्गत महिलाएं केवल अपने नाम पर रजिस्ट्री करवा सकती हैं। वहीं, पुरुषों के नाम रजिस्ट्री के समय साथ में महिला का नाम होना अनिवार्य है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि प्राधिकरण के गठन से लेकर अब तक कुल 41,072 महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed