{"_id":"60edf2fd8ebc3eccc61998e0","slug":"lda-will-take-legal-advice-on-airport-link-project-lucknow-news-lko586811744","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट लिंक प्रोजेक्ट पर विधिक सलाह ले रहा एलडीए, मुख्य सचिव के निर्देश के बाद चल रहा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट लिंक प्रोजेक्ट पर विधिक सलाह ले रहा एलडीए, मुख्य सचिव के निर्देश के बाद चल रहा मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट लिंक फ्लाईओवर के निर्माण में जमीन नि:शुल्क देने संबंधी मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी के आदेश के बाद अब एलडीए विधिक सलाह ले रहा है। आवंटियों की फ्रीहोल्ड रजिस्ट्री कर चुका एलडीए उनके दूसरी जगह समायोजन या पैसा वापस करने के विकल्प पर काम कर रहा है।
सोमवार को मुख्य सचिव की बैठक के बाद मंगलवार को एलडीए में तैयारियां शुरू हो गईं। प्रोजेक्ट में उपयोग हो रही जमीनों के आवंटियों की सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। वहीं मौके पर हालात को भी देखा जा रहा है। पूरी तरह परीक्षण के बाद ही कार्ययोजना बनाकर एलडीए इसे मुख्य सचिव के साथ साझा करेगा, जिससे आगे कोई अड़चन न आए।
समायोजन को पहले ही बंद कर चुका एलडीए
एक बड़ी दिक्कत एलडीए के सामने यह भी है कि हाल ही में समायोजन की प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है। ऐसे में आवास विभाग से भी प्रोजेक्ट के बीच आ रहे मानसरोवर के आवंटियों के भूखंडों समायोजन के लिए अनुमति लेनी होगी। एलडीए अधिकारियों का दावा है कि आवंटियों के हितों को भी प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं एलडीए प्रोजेक्ट को भी पूरा करने में भी सहयोग करेगा।