फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA will spend 850 crores to acquire land for two housing schemes

Lucknow News: दो आवासीय योजनाओं की जमीन जुटाने के लिए एलडीए खर्च करेगा 850 करोड़

Mon, 04 Aug 2025 01:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
LDA will spend 850 crores to acquire land for two housing schemes
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपनी दो नई आवासीय योजनाओं सीतापुर रोड पर नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे के पास वरुण विहार के लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन योजनाओं पर एलडीए करीब 850 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

इस बजट का उपयोग भूमि अधिग्रहण, सड़कों के निर्माण, जल निकासी, बिजली आपूर्ति और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में होगा।अधिकारियों के अनुसार, इन योजनाओं की शुरुआत दिवाली के आसपास की जा सकती है। योजनाओं में प्लॉट, मकान और फ्लैट के विकल्प होंगे, जिससे मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग को बेहतर आवासीय विकल्प मिल सकेंगे। इसे लेकर एलडीए ने पांच अगस्त को बोर्ड बैठक बुलाई है।
विज्ञापन



पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी दुकानें

एलडीए अब अपने विभिन्न प्रोजेक्ट्स में खाली पड़ी दुकानों को भी पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेचने जा रहा है। अभी तक यह दुकानें नीलामी और लॉटरी के माध्यम से बेची जाती थीं, लेकिन खरीदार नहीं मिलने के कारण 100 से अधिक दुकानें 15 वर्षों से खाली हैं। अब बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर इन्हें फ्लैटों की तरह सीधी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये प्रमुख प्रस्ताव भी आएंगे बैठक में

- मोहान रोड योजना से गुजरने वाली 150 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड की चौड़ाई कम करने का प्रस्ताव।

- गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-4 में टेलीफोन एक्सचेंज और 33 केवी उपकेंद्र के नियोजित भूखंडों का भू-उपयोग ग्रुप हाउसिंग में परिवर्तन।

-रतनलोक अपार्टमेंट से सटी जमीन का भू-उपयोग व्यावसायिक करने का प्रस्ताव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed