फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda will spend 130 crore rupees on colony renovation

130 करोड़ रुपये खर्च करके सुधरेंगी एलडीए की कॉलोनियां

Sun, 13 Sep 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 13 Sep 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
lda will spend 130 crore rupees on colony renovation

लडीए की कॉलोनियों में एक साल पहले नगर निगम ने 85 कमियां गिनाईं थीं, इनमें सुधार तब होगा जब एलडीए 130 करोड़ रुपये खर्च करेगा। कॉलोनियां विकसित कर हैंडओवर करने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद एलडीए ने विकास कार्यों का आकलन शुरू किया है। जल्द ही इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

 
नगर निगम ने करीब एक साल पहले जो कमियां गिनाईं थी, उन पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान जताया गया था। साल भर की देरी के चलते अब खर्च बढ़ कर 130 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

 
पिछले साल सितंबर में नगर निगम ने एलडीए को ट्रांसगोमती क्षेत्र की कॉलोनियों में 85 कमियां गिनाईं थीं। इन कमियों को दूर करने के लिए नगर निगम ने एलडीए को इसके अनुरक्षण, रखरखाव व सुधार कार्यों में होने वाले अनुमानित व्यय लगभग 100 करोड़ का कार्यवार विवरण भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोमतीनगर योजना फेज-2 के विभूतिखंड, विकल्प खंड एंव विराजखंड, कैलाशकुंज योजना की कॉलोनियों में सिविल व सीवर कार्य पर कुल 76.45 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया था।

जानकीपुरम सेक्टर एच योजना में सिविल कार्यों हेतु कुल अनुमानित लागत 13.63 करोड़ रुपये है। इसके अलावा अन्य सारे व्यय मिला कर लगभग 100 करोड़ का व्यय अनुमान था। एक साल के विलंब ने

इस बजट को 30 फीसदी बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि गोमतीनगर एवं जानकीपुरम का अधिकतर क्षेत्र एलडीए द्वारा नगर निगम को हैंडओवर किया जा चुका है।

‘कराए जाएंगे संभव व‌िकास’

lda will spend 130 crore rupees on colony renovation

केवल तीन खंडों विभूतिखंड, विकल्पखंड और विराज खंड, जानकीपुरम सेक्टर एच और कैलाशकुंज योजना का हस्तांतरण शेष बचा है। इन कॉलोनियों की जनसुविधाओं का हस्तांतरण किए जाने को लेकर  एलडीए उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त के बीच बैठक हुई थी।

बैठक में दोनों विभागों के अभियंताओं द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने के बाद खर्च का आकलन किया गया था।

इसके अतिरिक्त करीब 30 करोड़ रुपये का खर्च आशियाना कॉलोनी के लिए अलग से नगर निगम ने मांगा है।

कॉलोनी की सड़क, पार्क और मार्गप्रकाश व्यवस्था सुधारने के लिए इस रकम की जरूरत बताई गई है। विकास न होने की दशा में एलडीए से नगर निगम आशियाना कॉलोनी लेने के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं है।

एलडीए की सभी कॉलोनियों में हर संभव विकास कार्य करवाए जाएंगे। हर जगह काम पूरे हो जाएं, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके बाद ही इन्हें नगर निगम को सौंपा जाएगा।-सत्येंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, लविप्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed