फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda will construct 4512 Pradhan mantri awas

एलडीए बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई में 4512 प्रधानमंत्री आवास और बनाएगा

Fri, 25 Jun 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lda will construct 4512 Pradhan mantri awas
एलडीए बनाएगा प्रधानमंत्री आवास। - फोटो : ??? ?????
एलडीए बसंतकुंज योजना के सेक्टर-आई में 4512 प्रधानमंत्री आवास और बनाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं, कोरोना के बाद बढ़ी अस्पतालों की जरूरत के लिए जमीन की उपलब्धता भी एलडीए सुनिश्चित करेगा। इसके लिए नए छोटे भूखंड विकसित किए जाएंगे, जिनको ई-नीलामी के जरिए अस्पताल संचालक खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एलडीए में मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक में वीसी अभिषेक प्रकाश ने विकास कार्यों पर जरूरी निर्देश दिए। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास शीघ्र बनाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए टेंडर कराए जाने की जरूरत होगी। बसंतकुंज में एलडीए पूर्व में भी 2256 प्रधानमंत्री आवास एलडीए ने बनाए हैं। इनका आवंटन हो चुका है। इनका निर्माण भी अंतिम चरण में है।
वहीं, अस्पतालों के लिए मुख्य नगर नियोजक को सीएमओ, आईएमए और रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ नए अस्पतालों के खुलने के लिए जमीन की जरूरत को समझने के लिए कहा गया है। इसके बाद कार्ययोजना बना नए भूखंड विकसित कर ई-नीलामी के जरिए इनको उपलब्ध कराया जाएगा।
बिना डिमांड सर्वे कोई काम नहीं
वीसी ने कहा है कि जिस काम की लोगों को जरूरत नहीं। ऐसा कोई काम एलडीए नहीं कराएगा। अपर सचिव की अध्यक्षता में एक समिति भी वीसी ने बनाई है, जोकि टेंडर स्वीकृति से पहले काम की जरूरत का आकलन करेगी। कोई भी टेंडर बिना सत्यापन के आवंटित नहीं होगा।
जिस टॉवर में कोई आवंटन नहीं, ई-नीलामी होगी
वीसी ने फ्लैटों की बिक्र ी ‘पहले आओ पहले पाओ’ में करने के लिए दोबारा से जिम्मेदारी इंजीनियरों को सौंपी है। वहीं एक सूची अधिकारियों के नाम व नंबर के साथ एलडीए मुख्यालय में भी लगाई जाएगी। खरीदारों को फ्लैट दिखाने के लिए एलडीए का प्रतिनिधि मौजूद रहेगा। जिन टॉवर में एक भी फ्लैट आवंटित नहीं है। उसकी ई-नीलामी की जाएगी। प्रवर्तन के इंजीनियरों को नियमित रूप से फील्ड में निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। जो कर्मचारी तबादले के सात दिन बाद भी कार्यभार नहीं लिए हैं। ऐसे कर्मचारियों को निलंबित करने का आदेश भी वीसी ने कर दिया है।

रजिस्ट्री नहीं करा रहे तो आवंटन निरस्त
वीसी ने कहा कि जो आवंटी कई नोटिस के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं। उनको अंतिम मौका दिया जाए। इसके बाद आवंटन निरस्त कर दिया जाए। जमीनों पर अवैध कब्जों को हटवाने के लिए वीसी ने 30 जून से अभियान शुरू करने को कहा है। तहसीलदार अर्जन के साथ एक टीम मौके पर जाकर यह कब्जे हटवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed