फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda will cancell allotment without registry

बिना रजिस्ट्री कराए भूखंड, फ्लैटों के आवंटन निरस्त करेगा एलडीए

Sat, 02 Mar 2019 01:09 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 02 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lda will cancell allotment without registry
एलडीए - फोटो : amar ujala
एलडीए उन संपत्तियों के आवंटन निरस्त कर सकता है, जिनके लिए 25 प्रतिशत से भी कम धनराशि जमा की गई है। वहीं, योजना या अपार्टमेंट में कब्जा दिए हुए पांच साल से अधिक का समय हो गया है और अब तक रजिस्ट्री नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


ऐसे में सैकड़ों भूखंड और फ्लैटों के आवंटन निरस्त हो सकते हैं। इनकी सूची फाइनल कर एलडीए वेबसाइट पर भी अपलोड करेगा। वीसी प्रभु एन सिंह की सख्ती के बाद अब सभी योजनाओं के बाबू गैर पंजीकृत फ्लैटों, भूखंडों और मकानों की सूची तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


इन्हें अपने डिस्पोजल रजिस्टर की अपडेट भी देने के लिए कहा गया है। एलडीए के एक अधिकारी का कहना है कि कई महीनों से वीसी लगातार ऐसी संपत्तियों की जानकारी संकलित कर मांग रहे थे। इसके लिए लेवल-2 के अधिकारियों को उन्हें निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी इसमें गंभीरता नहीं दिखाई गई। ऐसे में पिछले सप्ताह हुई बैठक में वीसी ने सभी को इसके लिए फटकार भी लगाई। इसके  बाद ऐसी संपत्तियों को जुटाना शुरू कर दिया गया है।

अपडेट नहीं आवंटन की जानकारी
एलडीए की अलग-अलग योजनाओं में भूखंडों या मकानों के आवंटन और उनके स्वामित्व व जमा धनराशि को अपडेट ही नहीं किया गया। ऐसे में आए दिन फाइलें खो जाने की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंचती हैं। इसके बाद जो भी उपलब्ध दस्तावेज होते हैं, उनके आधार पर आवंटन को बहाल कर रजिस्ट्री की जाती है। इसी में फर्जीवाड़ा होता है। डिस्पोजल रजिस्टर अपडेट न होने से किसी भी संपत्ति के बारे में सूचना ही नहीं मिल पाती है। अब इसके अपडेट होने के बाद पता चल सकेगा कि कितने भूखंड बिना बिके या न्यूनतम पैसा जमा कर पड़े हुए हैं।

पेज गायब है तो भी बताना होगा
वीसी ने साफ आदेश किया है कि अगर डिस्पोजल रजिस्टर में कोई पेज गायब किया गया है तो इसकी भी सूचना दी जाए। वहीं, इन सभी डिस्पोजल रजिस्टर का एक मास्टर डिस्पोजल रजिस्टर भी तैयार करना होगा। इसमें डिस्पोजल रजिस्टर में अंकित संपत्तियों, पेज की संख्या जैसी सूचनाएं शामिल कर दी जाएंगी। मास्टर डिस्पोजल रजिस्टर को कंप्यूटराइज किया जाएगा। इस पूरे काम को अभियान की तरह लेकर पूरा करने के लिए वीसी ने आदेश दिया है।


अब तक 900 से अधिक फ्लैट मिले
एलडीए में फ्लैटों की सूचनाएं संकलित हो गई हैं। अब ऐसे फ्लैटों की संख्या जोड़ी जा रही है, जिनका आवंटन निरस्त किया जाना है। अब तक ऐसे करीब 900 फ्लैट एलडीए को मिल चुके हैं। ओएसडी राजेश शुक्ला का कहना है कि वीसी को जल्द रिपोर्ट दी जाएगी। उनके अनुमोदन के बाद सभी आवंटियों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed