फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda will cancel allotation pof three plots in cg city

सीजी सिटी में तीन सरकारी विभागों के भूखंड होंगे निरस्त

Thu, 18 Mar 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lda will cancel allotation pof three plots in cg city
एलडीए निरस्त करेंगा तीन भूखंडों का आवंटन। - फोटो : ??? ?????
एलडीए ने सीजी सिटी में तीन सरकारी विभागों के भूखंडों का आवंटन निरस्त करने के लिए नोटिस भेजा है। इनमें पुलिस भर्ती बोर्ड, आयुक्त सीमा शुल्क के अलावा केंद्रीय सचिवालय है।
विज्ञापन

इन तीन विभागों को करीब 150 करोड़ रुपये जमा करने हैं। यह रकम न जमा न करने पर प्राधिकरण आवंटन निरस्त कर देगा।
एलडीए वीसी ने बताया कि भूखंडों का आवंटन 2019 में हुआ था, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। सभी को नोटिस भेज दिया गया है।
इसके बाद भी पैसा नहीं जमा कराया गया तो आवंटन निरस्त कर दूसरी संस्थाओं को मौका दिया जाएगा। इन भूखंडों को खुली ई-नीलामी के जरिए भी बेचने का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

एलडीए अधिकारियों का कहना है कि तीनों भूखंड प्राइम लोकेशन पर हैं। इनमें कार्यालय आयुक्त सीमा शुल्क (निवारक), यूपी एवं उत्तराखंड को 2.49 एकड़ का डी-6 भूखंड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है। वहीं, कें द्रीय सचिवालय के नाम से केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए 2.53 एकड़ का डी-7 भूखंड दिया गया। इसकी कीमत 41 करोड़ है।
इसके अलावा यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को 4.27 एकड़ का डी-10 भूखंड आवंटित है। इसकी कीमत आवंटन के वक्त 69 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed