{"_id":"6917962968ef89057a090940","slug":"lda-vc-issues-new-order-to-crack-down-on-illegal-construction-lucknow-news-c-13-knp1050-1472102-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने को एलडीए वीसी ने किया नया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अवैध निर्माण पर शिकंजा कसने को एलडीए वीसी ने किया नया आदेश
विज्ञापन
एलडीए।
लखनऊ। अवैध निर्माण के बढ़ते मामलाें और जिम्मेदारों की लापरवाही को देखते हुए एलडीए वीसी ने अब नई व्यवस्था शुरू की है। इसमें अवैध निर्माण की निगरानी और कार्रवाई वाले प्रवर्तन विभाग में तैनात इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को डेली रिपोर्ट डायरी बनानी होगी। इसमें लापरवाही पर वेतन रोक दिया जाएगा।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शहर में अनधिकृत निर्माणों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए गहनता से निगरानी होगी। प्रवर्तन में तैनात सुपरवाइजरों व अभियंताओं को रोज रिपोर्ट देनी ही होगी कि उन्होंने क्या काम किया। इसके अलावा सुपरवाइजर को प्रतिदिन 8 से 10 स्थलों का निरीक्षण करना होगा। डायरी में निर्माण का पूरा ब्योरा, कब मानचित्र पास हुआ, कब अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी हुआ और कब सील हुई, इसकी जानकारी फोटो के साथ देनी होगी।
अवर अभियंता सुपरवाइजर के निरीक्षण का सत्यापन करेंगे और खुद 5 अन्य स्थलों का निरीक्षण करेंगे। डायरी में दर्ज 30 प्रतिशत स्थलों का निरीक्षण सहायक अभियंता स्वयं करेंगे। प्रतिदिन दो नए स्थलों का मौका मुआयना कर दैनिक डायरी में रिपोर्ट भी लिखेंगे। संतोषजनक कार्रवाई पर ही रिपोर्टिंग अधिकारी संबंधित का वेतन जारी करने की रिपोर्ट भेजेंगे। जोनल अधिकारियों को अवर अभियंता व सहायक अभियंता की ओर से किए गए स्थल निरीक्षण का आकस्मिक निरीक्षण करके कार्रवाई का सत्यापन करना होगा। आवासीय क्षेत्र में अनावासीय निर्माणों की स्वयं निगरानी करेंगे और हर सप्ताह रिपोर्ट देंगे।