फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA to start registration from next month.

LDA के 303 नए फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन अगले माह

Tue, 17 Mar 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Mar 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
LDA to start registration from next month.

एलडीए शहीद पथ के पास शारदा नगर और कानपुर रोड पर 303 फ्लैटों की नई स्कीम लाने जा रहा है। इस स्कीम में फ्लैटों की कीमत 25 लाख से लेकर 70 लाख रुपये तक होगी। जबकि क्षेत्रफल 650 से 2000 वर्ग फीट तक होगा।

विज्ञापन


इन फ्लैटों के पंजीकरण की शुरुआत अप्रैल मध्य तक होने की उम्मीद की जा रही है। इनमें सबसे अधिक मांग करीब 650 वर्ग फीट के सर्विस अपार्टमेंट के फ्लैटों की हो सकती है, जिनकी कीमत करीब 25 लाख रुपये तक होगी।
विज्ञापन


लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की ओर से इस वर्ष में आवासीय योजनाएं लाने लक्ष्य में कानपुर रोड और शारदा नगर योजना को भी शामिल किया गया है। इन योजनाओं के लेआउट प्राधिकरण की तकनीकी समिति से पास हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्राधिकरण बोर्ड से भी इन फ्लैटों का अनुमोदन लिया जा चुका है। अब सिर्फ इनका पंजीकरण ही खुलना रह गया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनियां बेहतरीन गुणवत्ता के साथ इन फ्लैटों का निर्माण कराएंगी।

कहां-कितने मकान

LDA to start registration from next month.

- कानपुर रोड सेक्टर-पी
टू बीएचके (1100 वर्ग फीट) के छह, टू बीएचके (1150 वर्ग फीट) के 26, टू बीएचके (1050 वर्ग फीट ) के 14 फ्लैटों का निर्माण सेक्टर-पी में किया जाएगा।

- कानपुर रोड सेक्टर-ई
1 बीएचके प्लस स्टडी (850 वर्ग फीट) में 20 फ्लैट, 4 बीएचके प्लस स्टडी (1900 वर्ग फीट) 3 बीएचके प्लस स्टडी (1600 वर्ग फीट) 4 फ्लैट होंगे।

- कानपुर रोड सेक्टर-एच
यहां 3 बीएचके सर्विस अपार्टमेंट होंगे। करीब 650 वर्ग फीट के यहां 78 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

- शारदा नगर राधा खंड, शहीद पथ के पास
2 बीएचके प्लस स्टडी (1300 वर्ग फीट) के 37 फ्लैट, टू बीएचके प्लस स्टडी (1500 वर्ग फीट) 7 फ्लैट और 4 बीएचके के सात फ्लैट (950 वर्ग फीट) के यहां बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed