{"_id":"598e9e214f1c1b36548b493b","slug":"lda-team-come-back-after-looking-women-pay-namaz","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा हटाने गई एलडीए टीम को देख महिलाएं पढ़ने लगीं नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा हटाने गई एलडीए टीम को देख महिलाएं पढ़ने लगीं नमाज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
नमाज पढ़ती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर योजना के विजयखंड में अपनी जमीन पर कब्जा हटाने गई एलडीए टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इसी बीच वहां महिलाओं को नमाज अदा करते देख टीम लौट आई। एलडीए वीसी प्रभु एन. सिंह का कहना है कि इस तरह टीम क्यों भेजी गई इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
एलडीए के अफसरों ने बताया कि गोमतीनगर योजना के लिए उजरियांव में जमीन को मुआवजा देकर अर्जित किया गया है। अब विजयखंड के अंदर इस जमीन पर कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया।
विज्ञापन
इसकी शिकायत मिलने के बाद एलडीए सचिव जयशंकर दुबे ने टीम को कब्जा हटवाने के लिए भेजा। इस दौरान गोमतीनगर थाना की पुलिस और पीएसी भी बुला ली गई।
दोपहर में करीब एक बजे एलडीए की जेसीबी ने निर्माण तोड़ना शुरू किया। इसी दौरान महिलाओं ने नमाज अदा करना शुरू कर दिया।
उनके साथ बच्चे भी मौजूद थे। ऐसे में फोर्स और एलडीए के इंजीनियर्स सकते में आ गए। कार्रवाई के समय ही वहां भीड़ भी जुटने लगी।
इसके बाद वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। टीम कब्जा हटाने की कार्रवाई छोड़कर वहां से लौट पड़ी।
एलडीए अधिकारियों की प्रशासनिक चूक
उजरियांव की यह घटना प्रशासनिक चूक मानी जा रही है। केवल 500 वर्गफीट जगह खाली कराने के लिए शुक्रवार का दिन चुना गया। जबकि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद इससे 10 गुना बड़े-बड़े भूखंड उसी जगह पर एलडीए खाली नहीं करा पाया है।
एलडीए की इस कार्रवाई के पीछे कुछ बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। पूरी कार्रवाई से जुड़े एक इंजीनियर ने बताया कि यह कब्जा ठीक उन दो बहुमंजिला बिल्डिंग के पीछे हटाया जा रहा था, जोकि मुख्य सड़क पर आवासीय भूखंड पर बना दी गईं। इनको एलडीए पहले ही सील कर चुका है। कई दिनों से बिल्डर्स इस जमीन को खाली कराने की कोशिश में थे।
एलडीए की इस कार्रवाई के पीछे कुछ बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। पूरी कार्रवाई से जुड़े एक इंजीनियर ने बताया कि यह कब्जा ठीक उन दो बहुमंजिला बिल्डिंग के पीछे हटाया जा रहा था, जोकि मुख्य सड़क पर आवासीय भूखंड पर बना दी गईं। इनको एलडीए पहले ही सील कर चुका है। कई दिनों से बिल्डर्स इस जमीन को खाली कराने की कोशिश में थे।