फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda taken action

Lucknow News: एलडीए ने काकोरी में पांच अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर

Sat, 19 Sep 2026 08:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
lda taken action

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से शनिवार को काकोरी क्षेत्र में पांच अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त किए। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने कार्रवाई की। जोनल अधिकारी मान सिंह ने बताया कि अभियान ग्राम-बेहटा में चलाया गया। इसमें सरवन यादव, गोलू यादव, नंद किशोर और राजकुमार सहित अन्य लोग शामिल थे। लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। सभी प्लॉटिंग एलडीए से लेआउट स्वीकृत कराए बिना हो रही थीं। विहित प्राधिकारी न्यायालय ने इनके ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए थे। निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर किए गए अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed