फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA spends Rs 63.66 lakh, Public Works Department obstructs beautification

Lucknow News: एलडीए के 63.66 लाख खर्च, सुंदरीकरण में लोक निर्माण का अड़ंगा

Sun, 02 Nov 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
LDA spends Rs 63.66 lakh, Public Works Department obstructs beautification
इसी पोल को हटाया जाना है।
लखनऊ। लोक निर्माण विभाग ने एलडीए के लोकबंधु चौराहे के सुंदरीकरण कार्य में अनुमति के नाम पर अड़ंगा डाल दिया है। एलडीए ने करीब 63.66 लाख रुपये खर्च कर काम शुरू किया, लेकिन बिजली नेटवर्क हटाने की अनुमति न मिलने से काम अधर में लटका है। बिजली विभाग ने जुलाई में ही लोक निर्माण से रोड कटिंग की अनुमति मांगी थी, मगर अब तक मंजूरी नहीं मिली।
विज्ञापन

एलडीए ने जून में बिजली विभाग के एक्सईएन कानपुर रोड को 63.66 लाख रुपये का भुगतान किया था, ताकि चौराहे के आसपास का बिजली नेटवर्क हटाया जा सके, लेकिन लोक निर्माण विभाग से परमिशन न मिलने के कारण 320 मीटर लंबी खोदाई और 11 हजार वोल्ट की भूमिगत लाइन शिफ्ट नहीं की जा सकी। विभाग ने बारिश का हवाला देकर सरकारी कार्य की भी अनुमति रोक दी।
विज्ञापन


Iचार को होगा संयुक्त निरीक्षणI
Iलोक निर्माण विभाग के जेई ने उपकेंद्र के जेई से बातचीत के बाद चार नवंबर को संयुक्त निरीक्षण का समय तय किया है। निरीक्षण के बाद रोड कटिंग की अनुमति मिलते ही 24 घंटे के भीतर बिजली नेटवर्क शिफ्ट कर दिया जाएगा, ताकि सुंदरीकरण कार्य पूरा हो सके।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I- नीरज कुमार, एक्सईएन, कानपुर रोड, लेसाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article