{"_id":"0c52501e78b4c34fe7cacff58c038603","slug":"lda-official-stops-hyatt-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीए को आई 'हया', रोका हयात का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीए को आई 'हया', रोका हयात का काम
ऋषि मिश्र/लखनऊ
Updated Thu, 26 Sep 2013 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमती नगर के विभूतिखंड में होटल हयात का मानचित्र स्थगित होने के बावजूद निर्माण के मामले में गुरुवार को प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने के लिए पहुंचे अधीक्षण अभियंता आर एन सिंह ने न केवल होटल का निर्माण कार्य रुकवा दिया, बल्कि वहां मौजूद कर्चकारियों को नोटिस भी पकड़ा दिया।
विज्ञापन
कंपनी से जवाब मांगा गया है कि किस तरह उन्होंने नक्शा स्थगित होने के बावजूद काम जारी रखा।
निर्माणाधीन बेसमेंट की पैमाइश की गई है। इसका शमन शुल्क (कंपांउडिंग फीस) भी होटल से वसूल किया जाएगा।
होटल हयात का मानचित्र सस्पेंड होने के बावजूद यहां पिछले करीब दो महीने सेनिर्माण कार्य जारी था। इसमें एलडीए के कुछ अभियंताओं की मिलीभगत होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले नाला निर्माण के मामले में सस्पेंड किए गए एक्सईएन डीसी श्रीवास्तव पर इस मामले में गाज गिर सकती है। एलडीए उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी ने इस प्रकरण में जांच की जिम्मेदारी एसई आरएन सिंह को सौंपी है।
यह भी पढ़ें: हयात पर बहुत हुई बेहयाई
अमर उजाला ने विगत रविवार को इस संबंध में समाचार का प्रकाशन किया था। जिसमें उजागर किया था कि, होटल हयात का निर्माण मानचित्र सस्पेंड होने के बावजूद किया जा रहा है।
होटल हयात के निर्माण के दौरान उसके आस पास के मकानों पर ढहने का खतरा मंडराने लगा था। जिसके बाद में मानचित्र निलंबित कर दिया गया था।
इस मामले में उपाध्यक्ष एपी तिवारी ने आदेश किया कि, मौके पर परीक्षण किया जाए कि किस तरह का निर्माण किया जा रहा है।
अगर यह निर्माण आसपास के मकानों को बचाने के लिए किया जा रहा है तो उचित है, लेकिन होटल निर्माण के लिए काम होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जांच का जिम्मा एसई आरएन सिंह को सौंप दिया गया है।