फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda makes first smart city in up.

Good News: यूपी में बनेगी पहली स्मार्ट मिनी सिटी!

Wed, 28 Jan 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Jan 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
Lda makes first smart city in up.

एलडीए राजधानी में ई-सिटी बनाएगा। यह प्रदेश की पहली स्मार्ट सिटी होगी। फिलहाल सीजी सिटी परिक्षेत्र में लगभग 50 एकड़ भूमि पर इसे बनाने की तैयारी है। पूरी सिटी एक स्मार्ट सिटी की अवधारणा को लिए हुए होगी। इसका प्रारूप बनाया जा रहा है। शुरुआत में इसमें 100 से अधिक भवन नहीं बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


इस ई-सिटी में वे तमाम इंतजाम होंगे जो एक आधुनिक शहर को खास बनाते हैं। ई-सिटी में घरों के स्विच से लेकर दरवाजों के लॉक तक का ऑनलाइन संचालन किया जा सकेगा। वहीं जल, सीवरेज, कूड़ा आदि सभी तरह के निस्तारण एक ही टनल के माध्यम से किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने अपने विजन-2025 को लेकर ऐसी एक ई-सिटी को बनाने की अवधारणा तैयार की है। एलडीए के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने 31 दिसंबर को विजन डॉक्यूमेंट-2025 जारी किया था। इसमें ई-सिटी विकसित करने का भी प्रस्ताव है।फिलहाल प्रदेश में इस तरह का कोई भी शहर विकसित नहीं किया गया है। भारत में इस तरह की पहली स्मार्ट सिटी अहमदाबाद के पास विकसित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सब कुछ होगा स्मार्ट

Lda makes first smart city in up.

ई-सिटी भवन पूरी तरह स्मार्ट तकनीक से लैस होंगे। पूरे घर के लॉक और स्विच कम्प्यूटराइज्ड होंगे। एक सॉफ्टवेयर में कोडिंग के जरिये इनका संचालन होगा। ई-सिटी की नगरीय व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। शिकायत से लेकर उसका निस्तारण करने की व्यवस्था बेहतर होगी।

सभी करों का भुगतान ऑनलाइन होगा। नाला, नाली, बिजली के तार कहीं भी ऊपर नहीं दिखाई देंगे।एक ही टनल से सीवर, कूड़ा और गंदे पानी का निस्तारण किया जाएगा।स्ट्रीट लाइट के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग होगा। सड़कों पर सफाई भी मशीनों से ही होगी। आरओ सिस्टम के माध्यम से पीने का साफ पानी मिलेगा।

एलडीए के उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हम एक ई-सिटी बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। सीजी सिटी परिक्षेत्र में ऐसी एक सिटी बनाई जाएगी। ये विजन-2025 का ही हिस्सा है। जिस पर जमीनी काम बहुत जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed