फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda is late to give possession on flats in cg city

लखनऊ :सीजी सिटी में आशियाना के लिए अभी और इंतजार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 03:28 AM IST
विज्ञापन
lda is late to give possession on flats in cg city
लखनऊ। एलडीए के सीजी सिटी में आवासीय प्रोजेक्ट स्वाति अपार्टमेंट और कृतिका अपार्टमेंट में काम बंद हो गया है। दो साल की देरी से पूरे हो रहे इन प्रोजेक्ट में एलडीए जल्दी रजिस्ट्री शुरू कर कब्जा देने का दावा कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन प्रोजेक्ट में बिजली से जुड़े कुछ काम बचे हैं। फिनिशिंग के कुछ काम भी फ्लैटों में किए जाने हैं। दावा है कि कब्जा देने से पहले ये काम करा लिए जाएंगे। इन दोनों अपार्टमेंट में एलडीए को कैंसर इंस्टीट्यूट के पास 864 फ्लैट बनाने हैं। इनका निर्माण एलडीए ने 2016 में शुरू किया था। प्रोजेक्ट को 31 अक्तूबर 2018 तक पूरा किया जाना था। अब एलडीए दिसंबर से पहले प्रोजेक्ट पूरा कर कब्जा देने की बात कह रहा है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अब तक लेसा से बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों पर ही सहमति नहीं बनी है। एलडीए ने लेसा को बिजली आपूर्ति तय करने के लिए पत्र भेजा हुआ है। लचर पैरवी के चलते करीब एक साल बाद भी यहां ट्रांसफॉर्मर और जरूरी केबल का काम नहीं हो सका। इससे फ्लैटों को बिजली कनेक्शन भी एलडीए कब्जा देने के वक्त नहीं दे पाएगा। बिजली के काम में आ रही दिक्कत एलडीए के अधिशासी अभियंता अवधेश तिवारी का कहना है कि कोरोना के चलते काम बंद हुआ था। ज्यादातर लेबर अब भी वापस नहीं लौट रहे हैं। सिविल वर्क के लिए लेबर नहीं हैं। बड़ी दिक्कत अपार्टमेंट में बिजली के कामों को पूरा कराने की है। अगर बिजली का इंफ्र ास्ट्रक्चर तैयार हो जाए तो कब्जा देना शुरू किया जा सकता है। फिनिशिंग के काम अगर अभी शुरू नहीं कराया जा सका तो कब्जा देने से पहले 15 दिन का समय लेकर पूरा किया जा सकता है। बाह्य विकास के कामों को भी ठेकेदार फर्म पर दबाव बनाकर पूरा कराया जाएगा। जहां जरूरत, वहां करा रहे काम अधिशासी अभियंता का कहना है कि सीजी सिटी में अब विकास प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। जहां आवश्यकता होती है, अब वहीं काम करा रहे हैं। अटल विवि के पास अभी बाह्य विकास की मांग की गई थी। वहां काम करा दिए गए हैं। बाकी जगह काम अभी बंद ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed