फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda in action, demolished illegal construction

अभियान शुरू, पहले दिन 24 करोड़ की जमीन कराई खाली

Thu, 25 Feb 2021 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Lda in action, demolished illegal construction
सीतापुर हाईवे और रेलवे लाइन के बीच करीब पांच किमी लंबाई में सालों से अवैध कब्जे में फंसी अर्जित जमीन को एलडीए खाली करा रहा है। तीन दिन का अभियान बुधवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन

पहले दिन करीब 1100 मीटर में कब्जे हटवाए गए। इससे करीब 12 हजार वर्गमी. जमीन खाली कराई गई। इसकी कीमत करीब 24 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एलडीए के अधिशासी अभियंता अजय पंवार ने बताया कि वीसी अभिषेक प्रकाश के आदेश पर तीन जेसीबी लगाकर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई पूरे दिन चली।
पुलिस की मदद से जमीन खाली कराई गई। अर्जित जमीन कई साल से कब्जे के चपेट में थी। इस जमीन का कोई उपयोग नहीं हो पा रहा था। साथ ही सीतापुर रोड योजना का विकास भी रुका था।
विज्ञापन

अगर रेलवे की तरफ से 30 मीटर और हाईवे की तरफ से 38 मीटर जगह भी छोड़ दी जाए तो भी करीब 35000 वर्गमी. जमीन बचेगी।
विरोध के लिए जुट गए वकील
कार्रवाई के दौरान कब्जा करने वालों के समर्थन में कुछ वकील भी पहुंच गए और एलडीए के अधिकारियों पर दबाव बनाने लगे, पर पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
शॉपिंग मॉल की जरूरत हो सकती है पूरी
जानकीपुरम विस्तार संयुक्त जनकल्याण महासमिति की तरफ से कई बार सीतापुर रोड योजना में एक शॉपिंग मॉल की मांग की जा चुकी है। ऐसे में यह जमीन इस उपयोग में एलडीए ला सकता है। अधिशासी अभियंता अजय पंवार का कहना है कि जमीन का उपयोग सुनिश्चित कराने के लिए वीसी से भी वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed