लखनऊ में होते शाहरुख खान तो वह बच जाते!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एमसीडी सुपर स्टार शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर वैनेटी वैन खड़ी करने के लिए बनाए गए अवैध रैंप को ध्वस्त कर देता है। मगर लखनऊ में ऐसे नजारे आम हैं। बिल्डर धड़ल्ले से फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट को भी बर्बाद कर रहे हैं, इस जगह पर विजिटर पार्किंग बनाई जा रही है।
अपार्टमेंट में आवंटियों को तो लाखों रुपये लेकर भीतर पार्किंग दी जा रही है मगर उनके मिलने आने वाले ( विजिटर) के लिए पार्किंग बाहर बन रही है। फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट को नष्ट कर पार्किंग बनाई गई है। अलीगंज से लेकर गोमती नगर और हजरतगंज से कानपुर रोड तक ये नजारे आम हैं।
अब प्राधिकरण ने ऐसी बिल्डिंगों को सूचीबद्ध करने का काम शुरू किया है। जिसकी सूचना नगर निगम को देकर कार्रवाई की जाएगी। माना जा रहा है कि राजधानी में ऐसी करीब 200 बिल्डिंगें हैं जिन्होंने फुटपाथ या ग्रीन बेल्ट घेर रखा है। जल्द ही प्राधिकरण और नगर निगम के संयुक्त अभियान के तहत इस तरह से सरकारी भूमि को घेरने वाले और हरियाली का कत्ल करने वालों पर कहर बरपेगा।
हो रहा है हरियाली का कत्ल
डालीबाग में न्यू बेरी रोड पर ट्विन टॉवर नाम से अपार्टमेंट है। जिसके बाद हरे पेड़ों को काट कर उनकी जगह पर स्लैब बना दिया गया है। इसके बाहर बाकायदा बिल्डर ने विजीटर पार्किंग का बोर्ड भी लगा दिया है।
इसी तरह से चंद्रलोक कॉलोनी में 15 नंबर प्लाट पर बनाए गए अवैध अपार्टमेंट के बाहर भी ग्रीन बेल्ट काट कर विजीटर पार्किंग बना दी गई है।
जापलिंग रोड, मदन मोहन मालवीय मार्ग, बटलर रोड, चंद्रलोक कॉलोनी अलीगंज, महानगर, गोमती नगर, निराला नगर, अलीगंज, विकास नगर, राजाजीपुरम, इंदिरा नगर और ऐसे ही अन्य इलाकों में सैकड़ों इमारतों ने अपने अपार्टमेंट में आने वाले बाहरी लोगों को इसी तरह से सरकारी भूमि पर पार्किंग देकर न केवल सड़क घेरी है बल्कि पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाया है।