फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA hikes map fee, making house construction more expensive

Lucknow News: एलडीए ने बढ़ाया मानचित्र शुल्क, घर बनाना होगा मंहगा

Sat, 21 Mar 2026 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
LDA hikes map fee, making house construction more expensive
एलडीए।
लखनऊ। एलडीए ने मानचित्र पास करने पर लिया जाने वाला शुल्क बढ़ा दिया है। शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव पास कर दिया गया। बढ़ोत्तरी करीब चार प्रतिशत की गई और यह एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। इससे लोगों का घर बनाना महंगा हो जाएगा। इसके अलावा निजी बिल्डर भी अपने मकान-फ्लैट और प्लॉट महंगे कर सकते हैं। एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि यह बढ़ोत्तरी लागत सूचकांक (कॉस्ट इंडेक्स) में वृद्धि के कारण की गई है न कि किसी अन्य वजह से। यह इसलिए है ताकि विकास कार्यों के लिए आवश्यक बजट जुटाया जा सके। मानचित्र पास करने पर अलग-अलग तरह के कई शुल्क लिए जाते हैं। उनमें मामूली बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन

मद
वर्तमान दर
नई दर



विकास शुल्क
2475
2564

निरीक्षण शुल्क (भवन निर्माण अनुमति हेतु)
20.00
20.80

निरीक्षण शुल्क (विकास अनुमति हेतु)
10.00
10.40

अनुज्ञा शुल्क - आवासीय भवन
5.00
5.20

अनुज्ञा शुल्क - समूह आवास
15.00
15.60

अनुज्ञा शुल्क - व्यावसायिक/कार्यालय 30.00
31.10

विकास अनुज्ञा शुल्क (1.0 हेo तक)
10000
10360

विकास अनुज्ञा शुल्क (1.0 से 2.5 हेo तक)
20000
20720

विकास अनुज्ञा शुल्क (2.5 से 5.0 हेo तक)
30000
31080



नोट-- दर प्रति वर्ग मीटर रुपये में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed