लॉगिन करें और निपटाइए एलडीए से जुड़े काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विकास प्राधिकरण में अब सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने की तैयारी की जा
इसमें सबसे महत्वपूर्ण होगा ऑनलाइन पंजीकरण और भुगतान की सुविधा। इसके लिए प्रक्रिया का आगाज कर दिया गया है। प्राधिकरण ने यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर दिया है।
इसमें प्राधिकरण में जो सॉफ्टवेयर फिलहाल चल रहा है उसकी जगह नया और अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर इस्तेमाल होगा। वहीं अब लोग प्राधिकरण की वेबसाइट पर अपना लॉगिन बनाकर ऑन लाइन फार्म भर सकेंगे।
प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि अगली हाउसिंग स्कीम तक पंजीकरण
ऑनलाइन किए जा सकते हैं। इसमें दो तरीके होंगे। पहले तो लोग प्राधिकरण की
वेबसाइट पर अपना एक लॉगिन क्रिएट करेंगे।
इस लॉगिन के माध्यम से पंजीकरण
फार्म भर देंगे। इसके इस लॉगिन से ई-चालान और धन भी जमा किया जा सकेगा।
दूसरी प्रक्रिया बैंकिंग गेट वे की है।
इसमें डेबिट, क्रेडिट या नेट
बैंकिंग के जरिए लोग प्राधिकरण के खाते में भुगतान करेंगे। इस काम को पूरा
करने के लिए प्राधिकरण के प्रमुख अनुभागों की एक कमेटी बनाई गई है। इसके
अध्यक्ष वीसी अष्टभुजा प्रसाद तिवारी हैं।
इसी
व्यवस्था में ई टेंडरिंग को भी शामिल किया जाएगा। इसके जरिए टेंडर मैनेज
किए जाने की घटनाएं नहीं होगी। दरअसल प्राधिकरण में ठेकेदारों का सिंडिकेट
टेंडर मैनेज करता है।
एक निविदा के लिए तीन प्रस्ताव किए जाते हैं। इसमें
से न्यूनतम को ठेका मिल जाता है। इस कारण नए ठेकेदार ठेका नहीं डाल पाते
हैं।