फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lda demolished illegal construction

किसान पथ के पास अनियोजित कॉलोनी में एलडीए ने ढहाए निर्माण

Tue, 01 Sep 2020 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Lda demolished illegal construction
किसान पथ के पास अनियोजित कॉलोनी में एलडीए ने ढहाए निर्माण
विज्ञापन

एलडीए ने सोमवार को चिनहट में किसान पथ के पास डिवाइन बिल्डर द्वारा बसाई जा रही अनियोजित कॉलोनी में बने अवैध निर्माण जमींदोज कर दिए। यह अवैध कॉलोनी बिना ले-आउट पास कराए बसाई जा रही थी।
कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए बिल्डर ने कई गाड़ियों में भरकर गुर्गे भी भेजे थे, लेकिन अधिकारियों की सख्ती के आगे एक न चली। मंगलवार को भी दो अनियोजित कॉलोनियों में अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे।
विज्ञापन

विहित प्राधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सात जुलाई को अनियोजित कॉलोनी के निर्माण तोड़ने का आदेश किया गया था। प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने सोमवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अनियोजित कॉलोनी एलडीए की अनुमति के बिना 15 बीघा में बसाई जा रही थी। बिल्डर यहां अधिकांश भूखंड बेच चुका है। अवर अभियंता नरेंद्र सिंह ने बताया कि एलडीए ने पुलिस की मदद से निर्माण तोड़े।
भूखंडों की बाउंड्री के अलावा बिजली के खंभे, पानी की टंकी के लिए बना ढांचा और भूखंडों के आगे सड़क बना ली गई थीं। इनको तोड़ दिया गया है। इक्का-दुक्का निर्माणधीन मकान भी जेसीबी से तोड़ दिए गए।
एलडीए के अधिकारियों ने बताया कि डिवाइन बिल्डर ने पिछले दिनों गोमतीनगर के विजयंतखंड में एलडीए की एक जमीन कब्जा करने की कोशिश की थी। एलडीए ने कार्रवाई कर जमीन खाली कराई थी।

डंडे लेकर पहुुंचे थे बिल्डर के गुर्गे
कार्रवाई के दौरान बिल्डर के गुर्गे डंडे आदि लेकर पहुंच गए। किसान पथ पर भी बिल्डर के लोगों और उनकी गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा और कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। एलडीए डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह का कहना है कि चिनहट थाने से फोर्स नहीं दी गई। उन्होंने वीसी से मांग की है कि आगे की कार्रवाई में पुलिस का सहयोग दिलाया जाए। ऐसा नहीं होने पर स्टाफ के साथ अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed