फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LDA bulldozed a five-storey illegal apartment under construction in Thakurganj

Lucknow News: ठाकुरगंज में एलडीए ने निर्माणाधीन पांच मंजिला अवैध अपार्टमेंट पर चलाया बुलडोजर

Tue, 22 Apr 2025 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
LDA bulldozed a five-storey illegal apartment under construction in Thakurganj
लखनऊ। एलडीए की टीम ने सोमवार को ठाकुरगंज में निर्माणाधीन पांच मंजिला अवैध अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान कुछ लोगों ने बिल्डर का पक्ष लेते हुए विरोध किया, जिससे कार्रवाई बाधित हुई। टीम इस दौरान छज्जे और दीवार को ही तोड़ सकी। ऐसे में पूरा निर्माण ढहाने के लिए मंगलवार को भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एलडीए के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि बिल्डर सज्जाद व अन्य मिर्जा अली खान मोहल्ले में लगभग 2000 वर्ग फुट क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध रूप से पांच मंजिला अपार्टमेंट बनवा रहे थे। प्राधिकरण से इसका मानचित्र स्वीकृत नहीं था। इस निर्माण कार्य के विरुद्ध न्यायालय ने भी ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। इस पर सहायक अभियंता संजय शुक्ला के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम ने प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

जोनल अधिकारी ने बताया कि अपार्टमेंट घनी आबादी के बीच बन रहा था। इसके अगल-बगल कई मकान बने हैं। ऐसे में ऊपर की मंजिल का निर्माण मजदूरों से तुड़वाया जाएगा। इसके लिए टीम बुलाई गई है। मंगलवार को बचा निर्माण तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बीघे में की जा रही प्लाॅटिंग की गई ध्वस्त
जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि पंकज सिंह व राम रतन गोसाईंगंज के चांद सराय में लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में प्लॉटिंग करते हुए अवैध काॅलोनी विकसित कर रहे थे। न्यायालय से ध्वस्तीकरण के आदेश मिलने पर प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाॅटिंग में सड़क, नाली, बाउंड्रीवाॅल, साइट ऑफिस आदि ध्वस्त कर दिया। जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि डाॅ. मनीष पटेल जुग्गौर में लगभग 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध रूप से व्यावसायिक काॅम्पलेक्स का निर्माण करवा रहे थे। इसका मानचित्र पास नहीं था, उसे सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed