फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lda affordable flats.

लखनऊ के लोगों के लिए 10,000 सस्ते मकान

Wed, 11 Feb 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Feb 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
lda affordable flats.

10,000 मकान, ट्रांसगोमती के लिए विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाएं, 197 गांवों में भूमि अर्जन और वहां जनसुविधाओं का विकास।

विज्ञापन


लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) इस बार अभूतपूर्व बजट के जरिये कुछ ऐसे ही सपने शहरवासियों को दिखाने की तैयारी में है।

वर्ष 2015-16 के लिए एलडीए करीब 10 हजार करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट पास कराने की तैयारी कर रहा है।

इस बजट से पुराने शहर को हेरिटेज अंदाज में विकसित किया जाएगा तो ट्रांस गोमती इलाके को विश्वस्तरीय शहर के तौर पर विकसित किया जाएगा।

वहीं, इसके बाहर 197 गांवों में पहली बार भूमि अर्जित कर नगर नियोजन शुरू होगा, जिससे उस क्षेत्र में भी विकास की रफ्तार बढ़ सके।

पिछले के मुकाबले पांच गुना होगा बजट

lda affordable flats.

कुल बजट में से कम से कम पांच हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य केवल इंजीनियरिंग विभाग के लिए ही तय किया है।

इसमें से 2500-2500 करोड़ रुपये ट्रांस और सिस गोमती इलाकों के विकास के लिए मिल सकते हैं। इसके अलावा पांच हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट बनाने की बात भी कही जा रही है।

एलडीए बोर्ड की बैठक 20 फरवरी को होने की संभावना है। पहले ये मीटिंग 25 नवंबर को होने थी, लेकिन काफी दिनों तक एलडीए में वीसी और सचिव के नहीं होने से बैठक टाल दी गई थी।

इस बार बोर्ड मीटिंग में सबसे बड़ा प्रस्ताव प्राधिकरण के बजट के संबंधित होगा। एलडीए का बजट पिछले वर्षों के मुकाबले पांच गुना होगा।

इसमें खर्च तो करीब 10 हजार करोड़ के होंगे, मगर आय को लेकर एलडीए राज्य व केंद्र से मिलने वाले अंश पर निर्भर होगा। इसके अलावा मास्टर प्लान-2031 का प्रारूप भी बोर्ड के समक्ष रखे जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed