{"_id":"68a436de380261a48c089b19","slug":"lda-8568-people-registered-for-332-plots-in-anant-nagar-scheme-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"LDA: अनंत नगर योजना में 332 भूखंडों के लिए 8568 लोगों ने कराया पंजीकरण, लॉटरी सिस्टम से होगा आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LDA: अनंत नगर योजना में 332 भूखंडों के लिए 8568 लोगों ने कराया पंजीकरण, लॉटरी सिस्टम से होगा आवंटन
Tue, 19 Aug 2025 02:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:03 PM IST
सार
एलडीए की 785 एकड़ की इस आवासीय योजना में डेढ़ लाख लोगों को आशियाना मिलेगा। लोगों की मांग के मुताबिक पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एलडीए लखनऊ
- फोटो : एलडीए वेबसाइट
विस्तार
एलडीए की अनंतनगर (मोहन रोड) आवासीय योजना में शहरवासियों का उत्साह देखने को मिला है। योजना के द्वितीय चरण में 332 भूखंडों के लिए रविवार रात 12 बजे तक कुल 8,568 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि उपलब्ध भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकृत आवेदकों का परीक्षण करने के बाद लॉटरी की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि 785 एकड़ की अनंतनगर आवासीय योजना में करीब डेढ़ लाख लोगों का आशियाना बनाने का सपना पूरा होगा। द्वितीय चरण के लिए 11 जुलाई से 10 अगस्त तक पंजीकरण खोला गया था। लोगों की मांग पर एलडीए वीसी ने पंजीकरण की समय सीमा सात दिन के बढ़ाकर 17 अगस्त किया था।
विज्ञापन