{"_id":"3e4c16560f4898c0479218467882496d","slug":"laxity-of-awas-vikas-s-officials","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोकी जानी चाहिए पानी की बर्बादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोकी जानी चाहिए पानी की बर्बादी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Jan 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
मदन उपाध्याय, वृंदावन कॉलोनी
विज्ञापन
प्रशासन इस कदर लापरवाह हो सकता है इसका प्रमाण देखना है, तो रायबरेली रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी सेक्टर चार में देखा जा सकता है।
एक ओर शहर के कई इलाके पानी की किल्लत झेल रहे हैं वहीं इस कॉलोनी में आवास विकास की लापरवाही से घंटों पानी बर्बाद होता रहता है।
कॉलोनी में आए दिन पाइप फट जाता है जिससे घंटों तक पानी सड़क पर बहता रहता है। जब शिकायत की जाती है तो अधिकारी टालू रवैया अपनाते हैं।
कई बार शिकायत करने पर नया पाइप लग तो जाता है लेकिन फिर दो दिन में वह पाइप भी फट जाता है।
अधिकारियों को सोचना चाहिए कि इस तरह सरकारी पैसे का दुर्पयोग करना और पानी को बर्बाद करना कितना सही है?