फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyer attacked in house due to rivalry, four injured

Lucknow News: रंजिश में घर में घुसकर अधिवक्ता पर हमला, चार घायल

Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Lawyer attacked in house due to rivalry, four injured
गोसाईंगंज। क्षेत्र के कबीरपुर में रंजिश में दबंगों ने बृहस्पतिवार देर रात अधिवक्ता शैलेंद्र के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें चार लोगों को चोट आई। घायल शैलेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शैलेंद्र की मां ननकई देवी ने बताया बृहस्पतिवार रात घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी आकाश, विकास, महेश, सुमन, गणेश, शिवानी, अर्चना, सुरेश और संतोष लाठी-डंडों से लैस होकर घुसे और हमला कर दिया। वहां मौजूद सरवन, दिनेश और निलेश ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने शैलेंद्र पर हमला कर दिया और भाग निकले। उनके सिर पर चोट आई है। घायल शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से सिविल अस्पताल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed