फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lawyer and friend beaten up for protesting against molestation of receptionist

Lucknow News: रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी के विरोध पर वकील और दोस्त को पीटा

Sun, 23 Nov 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 23 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Lawyer and friend beaten up for protesting against molestation of receptionist
लखनऊ। हजरतगंज स्थित कैफे में 17 नवंबर को महिला रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी के विरोध पर दबंगों ने मशकगंज निवासी वकील ऐश्वर्य पांडेय को पीट दिया। बीच-बचाव में उनके दोस्त जितेंद्र की भी पिटाई कर दी गई। हजरतगंज पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


ऐश्वर्य ने बताया कि 17 नवंबर को शाम 5:30 बजे वह दोस्त जितेंद्र के साथ लालबाग स्थित कैफे गए थे। वहां हैदरगंज निवासी मो. शमशाद, ठाकुरगंज का ताहा सिद्दीकी, साहिल, उबैद और चार अज्ञात लोग भी आ गए। ऐश्वर्य का आरोप है कि सभी कैफे की रिसेप्शनिस्ट से छेड़खानी और अश्लीलता करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने जितेंद्र को भी पीट दिया। बाहर भीड़ जमा होने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


रिसेप्शनिस्ट का चेहरा तेजाब से जलाने की दी धमकी

ऐश्वर्य ने बताया कि पिटाई के कारण उन्हें काफी चोटें आईं। आरोपियों ने जाते हुए रिसेप्शनिस्ट को उठा ले जाने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक पुलिस टीम गठित की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम ने दबिश भी दी है। मगर वे भागे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed