फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   law students can do internship in sugar mill

चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में इंटर्नशिप करेंगे विधि विवि के छात्र

Sun, 28 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
law students can do internship in sugar mill
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के छात्र चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अधीनस्थ विभागों व कार्यालयों में इंटर्नशिप करेंगे। यह करीब दो महीने तक की होगी। इच्छुक छात्र इसके लिए विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश ने इसके लिए विधि विवि को पत्र लिखा है, जिसके बाद विवि के सहायक कुलसचिव डॉ. मृदुल श्रीवास्तव ने सभी छात्रों को इंटर्नशिप के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। सहायक कुलसचिव द्वारा छात्रों को जारी निर्देश में इंटरर्नशिप के लिए आवेदन करने का तरीका बताया गया है। छात्रों से आवेदन केवल ऑनलाइन लिया जाएगा। इंटर्नशिप के लिए इच्छुक छात्र चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट www.upcane.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर इंटर्नशिप के लिए अलग से लिंक मिलेगा, जिसके जरिए छात्रों को पंजीकरण कराना होगा। इंटर्नशिप के लिए छात्रों का चयन सीट के आधार पर होगा। निर्धारित सीट के अनुसार ही छात्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इंटर्नशिप के लिए आहर्ता
इंटर्नशिप के लिए छात्रों को न्यूनतम योग्यता धारण करनी होगी। स्नातक व परास्नातक स्तर पर पिछले सेमेस्टर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। प्रशिक्षण की न्यूनतम अवधि 21 दिन और अधिकतम 60 दिन की होगी। प्रशिक्षणकाल में प्रशिक्षु की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने पर प्रशिक्षु को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा, जिसमें प्रशिक्षण का विषय, अवधि और अनुभव अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed