{"_id":"5d2988938ebc3e6ca302a8d6","slug":"law-should-be-made-to-prevent-mob-lynching-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने भीड़ हिंसा को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- इसे रोकने के लिए बने कड़ा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने भीड़ हिंसा को लेकर भाजपा पर साधा निशाना, कहा- इसे रोकने के लिए बने कड़ा कानून
Sat, 13 Jul 2019 01:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भीड़ हिंसा एक भयानक बीमारी है। जो भाजपा सरकारों की कानून द्वारा कानून का राज स्थापित न होने देने की नीयत व नीति की देन है। इसे रोकने के लिए कानून बनाकर सख्ती से लागू करवाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य विधि आयोग द्वारा भीड़ हिंसा रोकने के लिए 'उत्तर प्रदेश काम्बेटिंग ऑफ मॉब लिंचिंग विधेयक 2019' तैयार कर सख्त कानून बनाने की सिफारिश करना स्वागत योग्य कदम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा का शिकार केवल दलित, आदिवासी व धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोग ही नहीं बल्कि पुलिसकर्मी व सर्वसमाज के लोग भी हो रहे हैं।
मामले पर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए मायावती ने कहा कि भीड़ हिंसा की घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन अब ये घटनाएं काफी आम हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश जारी किए हैं। लेकिन केंद्र व राज्य सरकारों का इस पर गंभीर न होना दुख की बात है।
विज्ञापन