फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Last day of UP Vidhanmandal monsoon session.

UP Vidhanmandal Session: महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन का बर्हिगमन किया

Fri, 23 Sep 2022 08:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Sep 2022 08:48 PM IST
सार

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता देने का सरकार का कोई विचार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार हर हाथ को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
Last day of UP Vidhanmandal monsoon session.
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े सवालों पर सरकार की ओर से जवाब पेश नहीं करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल केविधायकों ने शुक्रवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा का बहिष्कार किया। उधर, सरकार ने आरोप लगाया कि सरकार ने हर मुद्दे का पूरा जवाब दिया है और हर मुद्दे पर सदन में चर्चा के तैयार है। सपा और रालोद के विधायक निजी एजेंडे के तहत सदन छोड़कर गए।

विज्ञापन


विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा विधायकों ने सदन में महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाए थे। लेकिन सरकार ने किसी भी सवाल या मुद्दे का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है, कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है, महंगाई से आम आदमी का जीवन दुभर हो गया है और अस्पतालों में लोगों को इलाज भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार की ओर से ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर जवाब नहीं देने पर नाराजगी जताते हुए सदन बर्हिगमन किया।
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष निजी एजेंडे के तहत सदन छोड़कर गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई विषय नहीं है कि उन्हें सदन छोड़कर जाना पड़ेगा।  अखिलेश यादव को निजी कार्य से कहीं जाना होगा इसलिए वे विपक्षी विधायकों को लेकर चले गए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के साढ़े पांच साल में महंगाई, बेरोजगारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा विधायकों ने किया पैदल मार्च
सपा के विधायकों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानभवन से लेकर विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा के राष्ट्रीय मुख्यालय तक पैदल मार्च किया। सपा विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

बेरोजगारी भत्ता नहीं देगी सरकार
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी भत्ता देने का सरकार का कोई विचार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार हर हाथ को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। राजभर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। यूपी में बेरोजगारी की दर सबसे कम है। उन्होंने कहा कि सेवा मित्र पोर्टल लॉन्च किया है, भविष्य में इसके जरिये सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा। ब्यूरो


पशुधन मंत्री का दावा, प्रदेश में लंपी पूरी तरह नियंत्रित
पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह कहा कि प्रदेश में लंपी रोग पूरी तरह नियंत्रित है। लंपी की रोकथाम के लिए पशुओं के टीकाकरण के साथ सरकार ने पड़ोसी राज्यों से पशुओं के आवागमन और प्रदेश में भी पश्चिम से पूरब की ओर पशुओं ले जाने पर रोक लगाई है। विधानसभा में शुक्रवार को लंपी रोग पर स्थिति स्पष्ट करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि 14 प्रदेशों में लंपी फैला हुआ है, यूपी में राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, हरियाणा से यह रोग आया है। प्रदेश में 26 जिलों में गोवंश लंपी से संक्रमित हुआ है, लेकिन लोगों को इस रोग से कोई खतरा नहीं है। अब तक 26,197 गोवंश संक्रमित हुआ है इसमें से 16,872 रोग मुक्त हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed