फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laser therapy in kgmu

केजीएमयू में लेजर विधि से होगा गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन

Sat, 02 Jul 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
laser therapy in kgmu
केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में एक बार फिर से गुर्दे की पथरी का लेजर विधि से ऑपरेशन हो सकेगा। विभाग में पीपीपी मॉडल पर स्थापित लीथोट्रिप्सी मशीन संचालन के लिए टेंडर होने के बाद अब इसे स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्व में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर स्थापित मशीन का संचालन टेंडर फीस बंटवारे की राशि को लेकर फंसा हुआ था। इसका समाधान होने के बाद अब मशीन स्थापित की जा रही है। इसी महीने से इसका संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी लखनऊ के किसी भी सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में स्थापित लीथोट्रिप्सी मशीन से हर महीने 50 से 60 मरीजों का लेजर विधि से ऑपरेशन हो रहा था। मशीन बंद होने की वजह से मरीज या तो ओपन सर्जरी कराते हैं या फिर निजी संस्थानों का रुख कर रहे हैं। पूर्व की शर्तों के अनुसार इससे होने वाली आय तीन हिस्सों कंपनी, केजीएमयू और विभाग में बांटी जाती थी। विवि के विभागों में लागू व्यवस्था के अनुसार पीपीपी मॉडल पर हुए काम से मिली फीस का बंटवारा सिर्फ केजीएमयू और संबंधित कंपनी के बीच ही होता है। इसका समाधान होने के बाद अब इसके स्थापित होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस मशीन के माध्यम से बिना चीरा लगाए आसानी से स्टोन को बाहर निकाला जा सकता है। लीथोट्रिप्सी तकनीक में ध्वनि तरंगों का उपयोग करके किडनी की पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर दवाई देकर पेशाब के रास्ते निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

छोटी पथरी के लिए दूरबीन विधि का उपयोग
मशीन खराब होने की वजह से संस्थान में छोटे आकार की पथरी दूरबीन विधि से निकाल ली जाती है, लेकिन बड़ी पथरी निकालने के लिए ओपन सर्जरी की जाती है। इससे परहेज करने वालों को अन्य संस्थान जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीथोट्रिप्सी मशीन स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। इस महीने के आखिर तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसके बाद मरीजों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
- डॉ. सुधीर सिंह, प्रवक्ता केजीएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed