फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laser show will depict the arrival of Lord Rama to Ayodhya

लेजर शो से होगा भगवान राम के अयोध्या आगमन का चित्रण

Tue, 10 Nov 2020 07:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Nov 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
Laser show will depict the arrival of Lord Rama to Ayodhya
अयोध्या( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रामनगरी में दीपोत्सव का उल्लास झलक रहा है। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए कवायद जोरों पर है। दीपोत्सव के दिन सरयू तट पर होने वाला लेजर शो भी भव्यता का पर्याय होगा। लेजर शो के जरिए भगवान राम के अयोध्या आगमन का चित्रण किया जाएगा। 14 मिनट के लेजर शो का प्रदर्शन उस समय होगा जब मुख्यमंत्री दीपोत्सव का उद्घाटन करने राम की पैड़ी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

लेजर शो भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों की प्रसन्नता और उनके स्वागत में किए गए आयोजन को भी दर्शाएगा। इसमें शंख और घंटियों की ध्वनि का समावेश होगा। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित नृत्यों जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, मणिपुरी, कुचिपुड़ी और कथक नृत्य को भी लेजर शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
दीपोत्सव को भव्य बनाने में शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दीपोत्सव स्थल रामकथा पार्क, राम की पैड़ी व सरयू घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने रामजन्मभूमि परिसर का भी  निरीक्षण किया यहां 15 हजार दीप जलाए जाने हैं। डीएम ने सभी एजेंसियों को शीघ्र काम पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीडीओ प्रथमेश कुमार, एडीएम सिटी डॉ.वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 दिव्यांग बच्चे भी दिखाएगें हुनर
दीपोत्सव में दिव्यांग बच्चे भी अपना हुनर दिखाएंगे। वर्ष 2017 से ही दिव्यांग बच्चे दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। मुस्कान पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक राघवेंद्र अवस्थी ने बताया कि लगभग 70 दिव्यांग बच्चे दीपोत्सव में अपना हुनर दिखाएंगे। जिसमें अधिकांश मूक बधिर हैं। पुनर्वास केंद्र की निदेशक डॉ.रानी अवस्थी ने बताया कि बच्चों ने अपने हाथों से मुख्यमंत्री जी का चित्र भी बनाया है और यदि अवसर पर मिला तो बच्चे उन्हें स्वयं चित्र समर्पित भी करना चाहते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed