फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Larva found in lohiya sanathan

लोहिया संस्थान सहित छह अस्पतालों में मिले डेंगू के लार्वा

Tue, 09 Jul 2019 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Larva found in lohiya sanathan
लोहिया संस्थान सहित छह अस्पतालों में मिले डेंगू के लार्वा, नोटिस, सप्ताहभर बाद दोबारा मिले तो जुर्माना
विज्ञापन

राजधानी के अस्पतालों पर खुद बीमार होने का खतरा मंडरा रहा है। यहां चरमराई सफाई व्यवस्था का खुलासा सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम की पड़ताल में हुआ है।
लोहिया संस्थान सहित छह अस्पतालों और अलीगंज के सेंट्रल ड्रग स्टोर व प्रशिक्षण केंद्र में डेंगू और चिकनगुनिया मच्छरों के लार्वा मिले हैं।
सभी अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है। अगले सप्ताह दोबारा जांच में फिर लार्वा मिले तो दो-दो सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
बारिश शुरू होते ही मच्छरों के लार्वा पनपने लगते हैं। अस्पतालों में इनके लार्वा होने से खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि यहां रहने वाले मरीजों में प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पतालों को साफ रखने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। हर बैठक में सफाई का मुद्दा सबसे ऊपर होता है। इसके बाद भी राजधानी के अस्पतालों में सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका प्रत्यक्ष प्रमाण सोमवार को मिला। वेक्टर जनित बीमारियों के प्रभारी एसीएमओ डॉ. केपी त्रिपाठी, मलेरिया अधिकारी डॉ. डीएन शुक्ला और इंट्रोलॉजिस्ट डॉ. मानवेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में छह टीमों ने अस्पतालों का निरीक्षण किया।
इस दौरान डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लोहिया संयुक्त चिकित्सालय, वीरांगना अवंती बाई चिकित्सालय, नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र टुडियागंज और राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय टुडियागंज में मच्छरों के लार्वा मिले हैं।
इसी तरह अलीगंज स्थित सीएमएसडी स्टोर, एमएमटीसी प्रशिक्षण केंद्र में भी लार्वा पाए गए हैं। इन सभी को नोटिस जारी किया गया है।
अस्पतालों की होगी पड़ताल
प्रभारी वेक्टर जनित बीमारियां, डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि अस्पतालों में मरीज आते हैं। यहां लार्वा मिलना ज्यादा खतरनाक है। इसलिए सभी अस्पतालों की पड़ताल की जाएगी। आम लोगों से भी अपील की गई है कि घर और कार्यालय के आसपास सफाई रखें। पानी न भरने दें। कूलर और गमले की विशेष तौर पर सफाई रखें।
सप्ताह भर में सब दुुरुस्त
निदेशक लोहिया संस्थान, प्रो. एके त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। यहां नई कंपनी लगाई जा रही है। जांच में लार्वा मिलने की सूचना मिलते ही नालियों व ऊपरी हिस्से की सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं। सप्ताहभर में सब दुरुस्त कर दिया जाएगा।

आज से कराएंगे सफाई
प्राचार्य, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, डॉ. पीसी सक्सेना ने बताया कि चिकित्सालय में निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से सफाई कम हो पाई थी। जांच रिपोर्ट ने अलर्ट कर दिया है। मंगलवार से सभी जगह सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed