फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laptop distribution in aktu

एकेटीयू ः दक्षिण भारतीय संस्थानों से प्रतिस्पर्धा करेंगे यूपी के कॉलेज

Mon, 19 Sep 2022 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
laptop distribution in aktu
लखनऊ। यह तकनीक का समय चल रहा है। इसमें बदलाव होता रहता है। यह बदलाव संस्थान और छात्र दोनों स्तर पर होना चाहिए। समय और उद्योग की मांग के अनुसार उसी के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा। संस्थान को भी बदलाव संग स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जा रहा है। यूपी के कॉलेज दक्षिण भारतीय तकनीकी संस्थानों से अच्छी प्रतिस्पर्धा कर पाएं, इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। यह बातें प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने रविवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) सभागार में मेधावियों को लैपटॉप वितरण करने के बाद कहीं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यूपी एसईई 2019-20 बैच के शीर्ष 200 रैंकिंग पाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ किताबों को पढ़कर काम करने का जमाना नहीं है। काम करके खुद को साबित करने के साथ बहुआयामी बनना होगा। जो यह नहीं कर पाएगा, पिछड़ जाएगा। हमें समय और उद्योगों की मांग के अनुरूप तैयार होना होगा। बहुआयामी कौशल विकास के साथ क्लास रूम की पढ़ाई से ज्यादा प्रैक्टिकल कराने की जरूरत है। युवाओं को फील्ड के काम से परिचित कराएं। कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा में प्रशासकीय सुधार के साथ अब शैक्षिक सुधार पर तेजी से काम हो रहा है। दक्षिण भारतीय संस्थानों से प्रतिस्पर्धा के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। प्राविधिक शिक्षा संस्थान अब नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। लैपटॉप पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में प्रति कुलपति प्रो. मनीष गौड़, प्रो. वंदना सहगल, प्रो. एमके दत्ता, कुलसचिव सचिन सिंह, वित्त अधिकारी जीपी सिंह, उप कुलसचिव डॉ. आरके सिंह, डॉ. अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed