फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   laptop

101 लेखपालों को डीएम ने वितरित किया लैबटॉप

Tue, 25 Jun 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
laptop
श्रावस्ती। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य ऑनलाइन आवेदन करने वालों को अब लेखपाल को नहीं खोजना पड़ेगा। जिले के लेखपाल को लैपटॉप देकर अब डिजिटल इंडिया से जोड़ दिया गया है। ताकि वह फील्ड में रह कर भी अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। जिससे फरियादियों का कोई भी कार्य लंबित न रहे। इसके लिए मंगलवार कलक्ट्रेट सभागार में डीएम द्वारा 101 लेखपाल को लैपटॉप प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ओपी आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार की सभी योजनाएं ऑनलाइन है। निवास, जाति, आय, पेंशन, प्रमाण पत्र सहित किसानों को भी सरकारी योजनाओं से लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना पड़ता है। खतौनी सहित अन्य अभिलेखों को भी लैपटॉप के माध्यम से देखा जा सकता है। साथ ही उसे लोगों को उपलब्ध भी कराया जा सकता है। सभी लेखपाल लैपटॉप का प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। जिससे वह केंद्र व प्रदेश सरकार की डिजिटल इंडिया कार्यक्रम से सीधे जुड़ सकें।
विज्ञापन

सभी लेखपालों को तकनीकी जानकारी होना जरूरी है। लेखपालों को लैपटॉप संचालन के लिए एनआईसी के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें तकनीकी में दक्ष किया जाएगा। उन्होंने लेखपालों से पारदर्शिता के साथ अपने क्षेत्र में रहकर कार्य करने को कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, उप जिलाधिकारी जमुनहा मायाशंकर यादव, उप जिलाधिकारी इकौना राजेश कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed