फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lapse by the Directorate of Electrical Safety exposed in the Aliganj building fire incident

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड वाली बिल्डिंग मामले में विद्युत सुरक्षा निदेशालय की चूक उजागर

Wed, 24 Jun 2026 02:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Lapse by the Directorate of Electrical Safety exposed in the Aliganj building fire incident
इसी बि​ल्डिंग में 2016 में एनओसी दिए जाने के बाद दोबारा नहीं कराया गया था नवीनीकरण।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड में विद्युत सुरक्षा निदेशालय की बड़ी चूक उजागर हुई है। निदेशालय ने करीब 10 वर्ष पहले वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला को 20 किलोवाट लोड का एनओसी जारी करके भूल गया। नियमानुसार निदेशालय को हर तीन वर्ष पर इस एनओसी का नवीनीकरण करना था। अंदेशा है कि एनओसी का नवीनीकरण न किए जाने के कारण कोचिंग सेंटर की वायरिंग में तमाम किए गए बदलाव आग लगने का कारण बन गए।
विज्ञापन



सुरक्षा निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि लखनऊ जोन के सहायक निदेशक पीके निगम ने 24 जून 2016 को उपभोक्ता वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला के एसएस-102 सेक्टर-डी अलीगंज के पते पर 20 किलोवाट के व्यावसायिक बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी जारी किया था। एनओसी में पीके निगम की तरफ से लिखा गया था कि कनेक्शन स्थल का निरीक्षण करने पर भारतीय विद्युत अधिनियम के सभी नियमों का आवेदक की ओर से पालन करना पाया गया।
विज्ञापन


अब तक तीन बार होना चाहिए था नवीनीकरण
विद्युत सुरक्षा निदेशालय के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण 24 जून 2016 को जारी जिस एनओसी का अब तक तीन बार नवीनीकरण होना चाहिए था, उसका एक बार भी नहीं हुआ। निमानुसार वर्ष 2019, 2022 और 2025 में नवीनीकरण होना था। इससे राजस्व की हानि के साथ जिम्मेदारों के स्तर पर बड़ी चूक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed