फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   language university convocation on first of march

भाषा विवि का दीक्षांत एक मार्च को, प्रस्तावित मेडल सूची जारी, बीए ऑनर्स अरेबिक की छात्रा को ख्वाजा चिश्ती और चांसलर गोल्ड मेडल

Fri, 12 Feb 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
language university convocation on first of march
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय का पांचवां दीक्षांत समारोह एक मार्च को प्रस्तावित है। समारोह में दिए जाने वाले विद्यार्थियों की प्रस्तावित मेडल सूची भी जारी कर दी गई है। बीए ऑनर्स अरेबिक की छात्रा मरियम हफीज को ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्ड मेडल समेत सर्वाधिक चार गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। फैकल्टी और डिपार्टमेंट का भी गोल्ड मेडल भी मरियम के नाम है।
विज्ञापन

इसके साथ ही बीए ऑनर्स अरेबिक के छात्र राशिद खुर्शीद अहमद को वाइस चांसलर गोल्ड मेडल मिलेगा। उन्हें डिपार्टमेंट का रजत पदक भी दिया जाएगा। वहीं फैकल्टी वाइज बीएड में मोहित यादव को, बीबीए में अनुराग कुमार को, बीसीए में स्नेहा सिंह को और पीजी में एमए में खुबैब अहशान, एमबीए में रोशनी सिन्हा व एमए के अभिषेक कुमार गौतम को गोल्ड मेडल प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एहतेशाम अहमद की ओर से प्रस्तावित मेडल सूची जारी कर इस पर 16 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके बाद मेडल पाने वालों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। वहीं दीक्षांत समारोह के लिए मुख्य अतिथि के तीन नाम तय करके राजभवन को भेजे गए हैं। जहां से एक पर मुहर लगेगी। इसकी घोषणा भी जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको लेटर ऑफ एप्रीसिएशन
डिप्लोमा इन जीएसटी में सैय्यद मो. शहबाज अली, चांदनी कश्यप, अशिक हुसैन, यूजी डिप्लोमा इन अरेबिक में मो. सलमान, मो. अदनान आजमी, मो. सुहैल, पीजी डिप्लोमा इन अरेबिक में मरियम हफीज, राशिद खुर्शीद अहमद, सबीना रहीम खान को दीक्षांत समारोह में लेटर ऑफ एप्रीसिएशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed