फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Landslide on Vaishno Devi Marg: 11 people from UP among the 34 dead, all vehicles going to and coming from Jam

वैष्णों देवी मार्ग पर भूस्खलन: मरने वाले 34 लोगों में यूपी के 11 लोग, जम्मू आने-जाने वाली सभी गाड़ियां रद्द

Thu, 28 Aug 2025 09:07 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Aug 2025 09:07 AM IST
सार

Landslide on Vaishno Devi Marg: वैष्णों देवी मार्ग में हुए भूस्खलन में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें यूपी के 11 लोग शामिल हैं। 

 

विज्ञापन
Landslide on Vaishno Devi Marg: 11 people from UP among the 34 dead, all vehicles going to and coming from Jam
जम्मू में मूसलाधार बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में दो दिन में रिकॉर्ड बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। श्रीमाता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 34 हो गई। इनमें यूपी के 11 लोग शामिल हैं। यह लोग प्रदेश के अलग-अलग जिलों के हैं। नदियों में उफान के कारण कई प्रमुख पुलों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


सेना समेत सभी एजेंसियां बचाव में जुटी हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों से अब तक 10,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। पंजाब में भी रावी नदी उफान पर है और पठानकोट समेत कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में मंगलवार सुबह 8:30 बजे से 24 घंटे में अभूतपूर्व 629.4 मिमी और जम्मू में 296 मिमी बारिश हुई। यह 1910 में राज्य में मौसम वेधशाला स्थापित होने के बाद से अब तक का एक दिन में बारिश का नया रिकॉर्ड है। तवी, चिनाब, उझ, रावी और बसंतर सहित सभी नदियां खतरे के निशान से कई फीट ऊपर बह रही हैं। अनंतनाग और श्रीनगर में झेलम नदी भी चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है। किश्तवाड़ में बाढ़ में एक पुल और 10 घर बह गए। कई रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया। चक्की नदी भी उफान पर है। हालांकि कई नदियों का जलस्तर कम होना शुरू हुआ है। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत एक दर्जन से अधिक सड़कें और सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। 
विज्ञापन


जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि 64 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में हालात का जायजा लेने के बाद कहा, बारिश में कमी के बाद राहत व बचाव कार्यों में तेजी आई है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ऑप्टिकल फाइबर के क्षतिग्रस्त होने के 24 घंटे बाद, बुधवार को सभी नेटवर्क पर फोन और नेटवर्क सेवाएं बहाल कर दी गईं। खराब मौसम के कारण दिल्ली से लेह की उड़ानें प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैष्णो देवी मार्ग पर बचावकर्मियों ने बुधवार को मलबे से और शव निकाले। हादसे में घायल 20 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन के बाद मलबे से 34 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि दो घायलों की अस्पताल में मौत हुई। 

सीएम योगी ने की 4-4  लाख मदद की घोषणा

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने वैष्णो देवी मंदिर यात्रा मार्ग पर प्राकृतिक आपदा की चपेट में आए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश निवासी सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने और मृतकों के शव उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख 
पीएम नरेंद्र मोदी ने वैष्णो देवी मार्ग पर हादसे में मौतों पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से स्थिति की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, प्रशासन सभी प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

58 ट्रेनें हुई रद्द

जम्मू संभाग में बारिश-भूस्खलन से बिगड़े हालात के बाद वहां आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इसमें उत्तर प्रदेश आने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों को जम्मू से पहले अंबाला में ही रोक दिया गया। ट्रेनें रद्द होने से हजारों यात्री जम्मू और कटरा में फंसे हैं। यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे ने जम्मू और कटरा स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed