फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Land worth Rs 7.75 crore freed from illegal occupation in two villages

Lucknow News: दो गांवों में अवैध कब्जे से खाली कराई 7.75 करोड़ की जमीन

Sat, 18 Apr 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Land worth Rs 7.75 crore freed from illegal occupation in two villages
अवैध कब्जे हटाता नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम संपत्ति विभाग ने शुक्रवार को दो गांवों में 7.75 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इसमें औरंगाबाद जागीर गांव में करीब 7.25 करोड़ रुपये और अशरफ नगर में 50 लाख रुपये की जमीन शामिल है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि औरंगाबाद जागीर में खसरा संख्या 803, 805, 843, 1145 और 1146 के रूप में दर्ज शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा था। यह भूमि रास्ता और बंजर के रूप में दर्ज थी। कुछ लोगों ने इस पर रेडिमेड बाउंड्री बनाकर प्लॉटिंग कर ली थी और दुकान व टिनशेड डालकर करीब 0.557 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया था। वहींए अशरफ नगर में भी कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया था। इस जमीन को भी विरोध के बीच खाली करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed