{"_id":"5baa82fc867a557ec86bab9c","slug":"land-mapping-for-statue-of-god-ram-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए हुई जमीन की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए हुई जमीन की पैमाइश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान राम की मूर्ति लगाने की कवायद तेज हो गई है। मंगलवार को राजस्व टीम ने सरयू किनारे रेलवे पुल के पास जमीन का सर्वे कर पैमाइश की है। अयोध्या को उसकी गरिमा के अनुकूल बनाने के लिए 133 करोड़ की योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम की 151 मीटर ऊंची मूर्ति लगाने की भी घोषणा की थी। जिसके क्रियान्वयन को लेकर प्रयास तेज हो गए हैं। मूर्ति के लिए जमीन देखी जा रही है।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व अयोध्या पहुंचे डीजी पर्यटन अवनीश अवस्थी ने यहां तीन स्थानों पर जमीन देखी थी। मंगलवार को राजस्व टीम ने रेलवे पुल के नीचे की जमीन का सर्वे कर उसकी पैमाइश शुरू कर दी है। पर्यटन अधिकारी बीपी सिंह ने बताया कि राम मूर्ति लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं शीघ्र ही इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन