फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lalit Patel of UP won bronze

Lucknow News: यूपी के ललित पटेल को कांस्य

Fri, 16 Oct 2026 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lalit Patel of UP won bronze
लखनऊ। अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन और बेस्ट फिजीक प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह भार वर्गों में मुकाबले हुए। 120 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के ललित के. पटेल ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश डाक परिमंडल की मेजबानी में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में आयोजित हो रही है।
विज्ञापन

120 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु के रूपेश सी. ने स्वर्ण और राजस्थान के हंसराज किराडू ने रजत पदक जीता। 74 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु के एस. थमिझारासन पहले, तेलंगाना के पी. साईराम दूसरे और आंध्र प्रदेश के सीएच शेषु बाबू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

83 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु के तिलक सीएस ने स्वर्ण, आंध्र प्रदेश के एम. साई माधव ने रजत और तेलंगाना के आर. शिवाजी नाइक ने कांस्य पदक जीता। 93 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के देवेंद्र पहले, हरियाणा के संदीप दूसरे और तमिलनाडु के बी. गोविंद तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

105 किलोग्राम भार वर्ग में तेलंगाना के वी. साई ललित कुमार ने स्वर्ण, दिल्ली के अजीत सिंह ने रजत और तमिलनाडु के जे. सुरेश ने कांस्य पदक हासिल किया। 120 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के सीएच महेश ने स्वर्ण और तमिलनाडु के एस. लोगेश्वरन ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed