फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lakshmikant Vajpayee speaks about Faizabad case

'दरिंदगी के बाद छात्रा को गाड़ी से बांध घसीटा'

Wed, 20 Aug 2014 12:47 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Lakshmikant Vajpayee speaks about Faizabad case

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यूपी में कानून-व्यवस्था का हाल बताते हुए कहा कि फैजाबाद में छात्रा के साथ दरिंदगी ही नहीं हुई बल्कि उसे गाड़ी से बांध घसीटा भी गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही इस तरह की घटनाओं से भाजपा कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश है। वाजपेयी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि प्रदेश का पार्टी कार्यकर्ता बड़ी मुसीबत में है।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को सपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करना है, पर आपका निर्देश है कि पार्टी कार्यकर्ता कुछ ऐसा न करें कि सपा सरकार को यह कहने का मौका मिले कि भाजपा के कारण स्थिति बिगड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ग विशेष का तुष्टीकरण कर रही सरकार

Lakshmikant Vajpayee speaks about Faizabad case

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दूसरी तरफ सपा सरकार है कि मानने को तैयार नहीं है। एक वर्ग विशेष का तुष्टीकरण सीमा पार कर गया है।

फैजाबाद की घटना ने हिला कर रख दिया। अब तो मो. आजम खां जैसे मंत्री ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है, पर सरकार चुप्पी साधे है।

आजम के सवाल उठाने के बाद या तो सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर आजम को मंत्रिमंडल से हट जाना चाहिए। डॉ. वाजपेयी ने फैजाबाद की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने सिहरन पैदा कर दी है। लगता है कि प्रदेश में कानून का कोई मतलब ही नहीं रह गया है। इस तरह की घटनाओं पर खून खौल जाता है।

सरकार के आगे बेबस है कानून

Lakshmikant Vajpayee speaks about Faizabad case

प्रदेश अध्यक्ष वाजपेयी ने कहा कि पुलिस-प्रशासन सरकार के दबाव में दोषियों पर कार्रवाई से बचता है। भाजपा कार्यकर्ताओं के पास इसका तीखा विरोध करने के सिवा रास्ता ही क्या है, पर आपका निर्देश है कि विरोध में सीमा पार न हो।

ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता क्या करें। अपने आक्रोश को कैसे काबू में रखें। इससे पहले वाजपेयी ने शाह का अमौसी हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कलराज मिश्र, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, दयाशंकर सिंह, विधान मंडल दल के नेता सुरेश खना, विधान परिषद में दल के नेता हृदय नारायण दीक्षित, प्रवक्ता विजय पाठक, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशुतोष राय, क्षेत्रीय मंत्री राजीव मिश्र, किसान मोर्चा अध्यक्ष, विजय पाल सिंह तोमर, डॉ. महेंद्र सिंह एमएलसी, जयपाल सिंह भी थे। शाह ने रास्ते में दीनदयाल स्मृतिका पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर उनका स्वागत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed