{"_id":"f1a7133216aa1dd4ae2d9c6d86d51434","slug":"lakshmikant-vajpai-blames-azam-khan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आजम को कहा झूठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आजम को कहा झूठा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Nov 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां पर करारा वार किया है। उनका कहना है कि उनके सदन के बयानों में और सदन के बाहर दिए गए बयानों में समानता नहीं होती।
विज्ञापन
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री आजम खां झूठ बोलते हैं। कहा कि आजम सदन में कुछ बोलते हैं और सड़क पर कुछ और। ताजमहल पर उनका सदन व सड़क पर दिया गया अलग-अलग बयान इसका ताजा उदाहरण है।
विज्ञापन
ताजमहल को वक्फ बोर्ड के हवाले करने की मांग करने वाले आजम सदन में कह चुके हैं कि ताजमहल भारत का है। यह प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित है। मुस्लिम वक्फ अधिनियम 1960 का है जबकि ताजमहल केंद्रीय अधिनियम के तहत 1920 से भारत सरकार के हाथ में है।
विज्ञापन