{"_id":"688d23e957e6734ca800e545","slug":"lakhs-stolen-from-two-houses-and-tiles-showroom-lucknow-news-c-13-lko1070-1319518-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो मकानों, टाइल्स शोरूम से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो मकानों, टाइल्स शोरूम से लाखों की चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। चोरों ने दो बंद मकानों व टाइल्स शोरूम से लाखों की नकदी व जेवर चुरा लिए। पीड़ितों ने विभूतिखंड, बीकेटी और मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विभूतिखंड के विक्रांत खंड निवासी अशोक कुमार गुप्ता के मुताबिक 26 जुलाई को वह गोरखपुर गए थे। उसी दिन दोपहर 3:30 बजे खिड़की की ग्रिल व शीशा तोड़कर मकान में घुसे चोर एक लाख रुपये और जेवर साफ कर गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
उधर, बीकेटी के राजापुर इंदौरा निवासी मुकेश के मकान से चोर बुधवार रात 11 बजे लाखों के जेवर ले गए। मड़ियांव में आईआईएम रोड निवासी हर्षिता यादव के टाइल्स शोरूम से ठाकुरगंज के बरी रोड निवासी कर्मचारी पुष्पेंद्र कुमार सिंह ने तीन लाख रुपये चुरा लिए। संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों के मुताबिक केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।