{"_id":"69ade0794efe16cecd0ba443","slug":"lakhs-stolen-from-real-estate-businessmans-house-lucknow-news-c-13-lko1070-1634854-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रियल एस्टेट कारोबारी के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रियल एस्टेट कारोबारी के घर से लाखों की चोरी
Mon, 09 Mar 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद खुली पड़ी अलमारी व टूटा लॉकर।
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में किराये के मकान में रह रहे रियल एस्टेट कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोर नकदी व लाखों का सामान चोरी कर ले गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर घर के बाहर टहलते हुए नजर आए हैं।
विकासनगर के बटहा, सबौली निवासी संजय सिंह परिवार के साथ जानकीपुरम सेक्टर-एच में अनूप शुक्ला के मकान में किरायेदार हैं। संजय ने बताया कि तीन मार्च को वह परिवार के साथ होली मनाने ससुराल गए थे। पांच मार्च को सुबह सभी वापस लौटे तो अंदर सारा सामान बिखरा मिला। उन्होंने 112 पर चोरी की सूचना दी। चोर करीब 55 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। एसएसआई जानकीपुरम हरिदास चौरसिया ने बताया कि जांच में पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर घर के पास दिखाई दिए हैं। दूरी अधिक होने के करण चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। पुलिस अन्य कैमरों की मदद से दोनों चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।